फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather alert heavy rain imd warning till six august

Himachal Weather: हिमाचल में छह अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ा; जानें अपडेट

Fri, 31 Jul 2026 02:47 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 31 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई से 6 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी वर्षा, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की चेतावनी जारी की है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा नहीं करने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
himachal weather alert heavy rain imd warning till six august
हिमाचल मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने 31 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और भूस्खलन तथा अचानक आने वाली बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से 6 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन


जिला स्तर की चेतावनी के अनुसार कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर और ऊना के विभिन्न दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कई जिलों में लगातार बारिश का दौर बने रहने से भूस्खलन, सड़क बाधित होने और जलभराव जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



#WATCH | शिमला, हिमाचल प्रदेश | शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। pic.twitter.com/FTLVwt1pTL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2026 " />

पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। धर्मशाला में 15 सेंटीमीटर, चंबा के जोत में 8 सेंटीमीटर, चुवाड़ी में 7 सेंटीमीटर तथा मंडी और किन्नौर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव होने की आशंका है। फिसलन के कारण सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास नहीं जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed