सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: In first 10 days of April, rainfall was 142 percent higher than normal; know imd forecast

Himachal Weather: अप्रैल के 10 दिन सामान्य से 142 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह कैसा रहेगा माैसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में अप्रैल के 10 दिनों में सामान्य से 142 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

Himachal Weather: In first 10 days of April, rainfall was 142 percent higher than normal; know imd forecast
बर्फ से लकदक जलोड़ी दर्रा में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के 10 दिनों में सामान्य से 142 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 1 से 10 अप्रैल तक 22.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 55.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 910, चंबा 99, हमीरपुर 337, कांगड़ा 285, किन्नाैर 3, कुल्लू 87, लाहाैल-स्पीति 24, मंडी 387, शिमला 383, सिरमाैर 536, सोलन 625 व ऊना जिले में 383 फीसदी अधिक बारिश हुई।

Trending Videos

16 अप्रैल तक ऐसा रहेगा माैसम, तापमान में आएगा बदलाव
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11, 12, 15 और 16 अप्रैल को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 4-7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री बढ़ेगा।  बीते 24 घंटों के दाैरान गुलेर में 10.6, जोत 10.0, कांगड़ा 9.6, कटौला 9.2, खदराला 6.4, रोहड़ू 6.0, मंडी 5.4, धर्मशाला 5.2, चौपाल 4.0, बागी और सराहन 3.0-3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर 7.6, भुंतर 6.4, कल्पा 0.2, धर्मशाला 7.7, ऊना 10.5, नाहन 10.1, केलांग -1.0, पालमपुर 6.5, सोलन 6.8, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.2, मंडी 10.3, बिलासपुर 10.0, डलहाैजी 6.6, जुब्बड़हट्टी 9.0, कुफरी 1.0, कुकुमसेरी 1.3, भरमाैर 2.0, सेऊबाग 4.4, बरठीं 7.9, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 5.7, देहरा गोपीपुर 15.0 व ताबो में 0.1 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

धर्मपुर के समीप पहाड़ी से हाईवे पर आया मलबा, यातायात बाधित
सोलन के धर्मपुर में पहाड़ी से भूस्खलन होने की वजह से एनएच-5 कुछ समय तक बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों तरफ लगा लंबा जाम लग गया। धर्मपुर थाना के समीप पेट्रोल पंप के पास यातायात बाधित रहा। यहां पर पहले से ही सिंगल लेन पर यातायात चल रहा था लेकिन 4:00 बजे के करीब पहाड़ी से मलबा आने की वजह से दूसरी लेन भी पूरी तरह से बंद हो गई है। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed