फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon rainfall 10% below normal so far; here is the forecast for September.

हिमाचल माैसम: मानसून में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए सितंबर के लिए क्या है पूर्वानुमान

Tue, 01 Sep 2026 04:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

प्रदेश में इस मानसून सीजन के दाैरान प्रदेश में अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं  इस मानसून सीजन में 30 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 256 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon rainfall 10% below normal so far; here is the forecast for September.
शिमला में झमाझम बारिश, छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन के दाैरान प्रदेश में अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर, कुल्लू, शिमला व सिरमाैर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। आज दोपहर बाद से राजधानी शिमला में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पूरा शहर घनी धुंध के आगोश में है। बीते 24 घंटों के दाैरान कांगड़ा में 95.2, जोगिंद्रनगर 54.0, मुरारी देवी 50.0, धर्मशाला 43.0, नेरी 26.5, पांवटा साहिब 26.4, घाघस 23.0, कसौली  20.0, ब्राह्मणी 20.0 व खदराला में 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 256 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 256 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 465 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 151 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 33 पक्के और 69 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 438 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 382 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,20,213.42 लाख रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सितंबर के दौरान चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश सामान्य से कम होने की उम्मीद है।हालांकि बिलासपुर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। वहीं सितंबर के दौरान देश के ऊंचे और उनसे सटे मध्यम पहाड़ी इलाकों में औसत न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की बहुत संभावना है। जबकि निचले और मध्यम पहाड़ी इलाकों में इसके सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है। सितंबर में कई हिस्सों में औसत अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की बहुत संभावना है।

विज्ञापन

आज से तीन दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट
विभाग के अनुसार 1 से 5 सितंबर के दौरान राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 1 से 3 सितंबर के दौरान कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। 6 सितंबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और 7 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed