सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: The mercury is rising, imd forecast of rain and snowfall in the high mountainous regions

Himachal Weather: माैसम साफ रहने के चढ़ने लगा पारा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Feb 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

माैसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आ सकता है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

Himachal Weather: The mercury is rising, imd forecast of rain and snowfall  in the high mountainous regions
अटल टनल रोहतांग का नार्थ पोर्टल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम साफ रहने से पारा चढ़ने लगा है। दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

Trending Videos

कहां कितना तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 8.1, भुंतर 7.2, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.2, ऊना 8.8, नाहन 8.8, केलांग -3.7, पालमपुर 8.5, सोलन 6.2, मनाली 3.9, कांगड़ा 10.3, मंडी 8.5, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 9.0, कुकुमसेरी -2.9, सेऊबाग 6.0, बरठीं 7.8, कसाैली 9.8, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 5.9, देहरा गोपीपुर 13.0, ताबो -3.6 व नेरी में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, मंडी में 26.8, कांगड़ा में 26.6, नाहन में 24.8, सोलन में 24.0, धर्मशाला में 23.0, मनाली में 18.6, शिमला में 18.5 और कल्पा में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर सीजन में सामान्य से 34 फीसदी कम बारिश
माैजूदा विंटर सीजन में राज्य में अभी तक सामान्य से 34 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 1 जनवरी से 20 फरवरी की अवधि के लिए 154 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 7, चंबा 51, हमीरपुर 5, कांगड़ा 32, किन्नाैर 62, कुल्लू 18, लाहाैल-स्पीति 32, मंडी 12, शिमला 36 व सिरमाैर में 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि ऊना में सामान्य से 35 व सोलन में 11 फीसदी अधिक बारिश हुई।
 

26 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चंबा, कुल्लू, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 22 और 23 फरवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। राज्य के अन्य सभी भागों में 26 फरवरी तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ सकता है।  वहीं अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed