फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: cm sukhu DA announcement; FIR against Sanjeev Gandhi; himachal weather update

HP Big News: कर्मचारियों को डीए का तोहफा, संजीव गांधी पर एक और एफआईआर, आठ जिलों में दो दिन बरसेंगे बादल

Fri, 23 Oct 2026 04:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 04:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए का तोहफा दिया है। वहीं प्रदेश पुलिस के डीआईजी संजीव गांधी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, राज्य के आठ जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: cm sukhu DA announcement; FIR against Sanjeev Gandhi; himachal weather update
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं। सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक पर सड़क के बीच स्वागत गेट स्थापित करने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीआईजी संजीव गांधी के खिलाफ सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है।  हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन
Trending Videos

सरकार कर्मचारियों को डीए का तोहफा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं। वित्त (विनियमन) विभाग की ओर से 23 अक्तूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान अक्तूबर 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा, जो नवंबर 2026 में देय होगा। यानी पात्र कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाले वेतन में बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन में स्वागत गेट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक पर सड़क के बीच स्वागत गेट स्थापित करने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान ईंटों, लाठियों-डंडों और कांच की बोतलों से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। संघर्ष में एसएचओ नाहन समेत कई पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

डीआईजी संजीव गांधी के खिलाफ एक और एफआईआर 
हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीआईजी संजीव गांधी के खिलाफ सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इस बार पुलिस जवानों के आवासों और पुलिस भवनों की मरम्मत के लिए आवंटित धनराशि के इस्तेमाल में कथित अनियमितताओं के आरोप हैं। पुलिस मुख्यालय की ऑडिट समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना सदर शिमला में 22 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की गई है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल  के आठ जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद 26 से 29 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बाद छाए हुए हैं।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मयाड़ नाले में पानी पीकर एक-एक कर छलांग लगाते हिमालयन आइबेक्स
हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी की मयाड़ साइड से हिमालयन आइबेक्स का एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ वीडियो सामने आया है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। वीडियो में आइबेक्स का झुंड मयाड़ नाले में पानी पीते दिखाई दे रहा है। पानी पीने के बाद ये वन्यजीव एक-एककर लंबी छलांग लगाते हुए नाले के दूसरे किनारे पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। स्थानीय युवा अमीर जस्पा ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed