Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: Congress march shimla; weather forecast for six days; MLA Chandrashekhar ends his protest

HP Big News: कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा मार्च, प्रदेश में छह दिन माैसम साफ, विधायक का धरना समाप्त

Thu, 26 Nov 2026 04:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 04:55 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। शिमला में कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकाला। वहीं प्रदेश के कई भागों में तीन दिन कोहरे का अलर्ट है। कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने धरना समाप्त कर दिया । पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: Congress march shimla; weather forecast for six days; MLA Chandrashekhar ends his protest
हिमाचल प्रदेश बडी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस ने गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च निकाला। मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जुटे और इसके बाद रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला। वहीं प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। उधर, किन्नौर जिले के रक्छम-छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में दुर्लभ यूरेशियन सिस्किन पक्षी पहली बार दर्ज किया गया है।  धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने प्रशासन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है।  वहीं संविधान दिवस के अवसर पर गदर फ्रंट हिमाचल प्रदेश के संयोजक रवि कुमार दलित बुधवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए।  आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस ने रिज पर निकाला संविधान रक्षा मार्च
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस ने गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च निकाला। मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जुटे। इसके बाद रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला। यहां सभी को  प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई।  मार्च में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, सह प्रभारी सह प्रभारी चेतन चौहान, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह नहीं बरसेंगे बादल, 30 नवंबर तक इन जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक देर रात और सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

प्रदेश में तीसरी बार दिखा यूरेशियन सिस्किन
हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पक्षी विविधता में एक और महत्वपूर्ण प्रजाति का नाम जुड़ गया है। किन्नौर जिले के रक्छम-छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में दुर्लभ यूरेशियन सिस्किन  पक्षी पहली बार दर्ज किया गया है। यह हिमाचल प्रदेश में इस प्रजाति का तीसरा प्रमाणित रिकॉर्ड बताया गया है।  25 नवंबर 2026 को मैसूर, कर्नाटक के पक्षी प्रेमी श्रीकांत आरजी और हिमाचल प्रदेश के पक्षी प्रेमी अंकुश ठाकुर ने अभयारण्य क्षेत्र में इस पक्षी की तस्वीरें खींचीं। इस महत्वपूर्ण अवलोकन से किन्नौर के पक्षी अभिलेखों में एक नया नाम जुड़ गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हाईवे निर्माण से प्रभावित शारदा देवी को मिलेगा मुआवजा
हाईवे निर्माण के कारण मकानों को पहुंच रहे नुकसान और प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला अब प्रशासन के स्तर पर आगे बढ़ा है। धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने प्रशासन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौरी हस्तकला का जलवा
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार किन्नौर की पारंपरिक बुनाई और हस्तकला का खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगे डिजाइन, उम्दा ऊन और हाथों की बारीक कारीगरी से तैयार किन्नौरी वस्त्र खरीदारों को लुभा रहे हैं।  मेले में एक पट्टू की कीमत 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जबकि लिंगचा 28 हजार रुपये तक बिक रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

संविधान दिवस पर शिमला के अंबेडकर चौक में धरने पर बैठे रवि कुमार
संविधान दिवस के अवसर पर गदर फ्रंट हिमाचल प्रदेश के संयोजक रवि कुमार दलित बुधवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय विशेष ज्ञापन प्रस्तुत कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed