फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: Male employees Karwa Chauth holiday; teachers recruitment; mausam update; schools Diwali break

HP Big News: करवाचौथ पर पुरुष कर्मियों को भी छुट्टी, 3100 शिक्षक भर्ती होंगे; दो दिन बरसेंगे बादल

Wed, 28 Oct 2026 04:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। प्रदेश सरकार ने सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को भी सरकार ने अवकाश देने का फैसला लिया। वहीं राज्य में दो दिन बादल बरसने के आसार हैं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: Male employees Karwa Chauth holiday; teachers recruitment; mausam update; schools Diwali break
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। प्रदेश सरकार ने सीबीएसई  संबद्ध सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। वहीं मौसम विभाग की ओर से करवाचाैथ पर हिमाचल प्रदेश के लिए चंद्रोदय का शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को भी सरकार ने अवकाश देने का फैसला लिया है। उधर, प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में दिवाली के अवसर पर सरकारी स्कूलों में पांच दिन का अवकाश रहेगा। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन

Trending Videos

करवाचौथ पर हिमाचल के किस शहर में कब दिखेगा चांद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
करवाचौथ पर महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। मौसम विभाग की ओर से करवाचौथ पर हिमाचल प्रदेश के लिए चंद्रोदय का शेड्यूल जारी किया गया है। 29 अक्तूबर को प्रदेश के प्रमुख शहरों में रात 7:59 बजे से 8:10 बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन होंगे। किन्नौर जिले के कल्पा में सबसे पहले रात 7:59 बजे चांद निकलेगा, जबकि चंबा में रात 8:10 बजे चंद्रोदय का समय दिया गया है। राजधानी शिमला में रात 8:04 बजे चंद्रमा दिखाई देने का अनुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 अक्तूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के साथ अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने का भी अनुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी
हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। प्रदेश सरकार ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 करवाचौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी
हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के अवसर पर 29 अक्तूबर को पुरुष कर्मचारियों को भी सरकार ने अवकाश देने का फैसला लिया है।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को इसका एलान किया। इसक के बाद राज्य सरकार की अधिसूचना भी जारी की गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 सोलन के शामती बाइपास में पटाखों के गोदाम में लगी आग, मारुति कार भी जली
सोलन शहर के साथ लगते शामती बाइपास में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये के पटाखे जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से गोदाम के बाहर खड़ी एक मारुति कार भी जल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल के स्कूलों में दिवाली पर पांच दिन रहेगी छुट्टी
हिमाचल प्रदेश में दिवाली के अवसर पर सरकारी स्कूलों में पांच दिन का अवकाश रहेगा।  जानकारी के अनुसार, स्कूल 6 नवंबर से 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिवाली 8 नवंबर को है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed