फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather: Impact of Cyclone Arnab to be felt in Himachal; alert issued for six districts

माैसम: चक्रवात अर्नब का हिमाचल में दिखेगा असर, छह जिलों के लिए अलर्ट, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल

Wed, 28 Oct 2026 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 06:55 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हिमाचल प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है।  इस दौरान शिमला, मंडी और सोलन सहित कई क्षेत्रों में बारिश, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather: Impact of Cyclone Arnab to be felt in Himachal; alert issued for six districts
हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवाती तूफान अर्नब ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और पुडुचेरी के यानम के बीच तट पर दस्तक दी। इसके कारण तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हिमाचल प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इस दौरान शिमला, मंडी और सोलन सहित कई क्षेत्रों में बारिश, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

29 से 31 अक्तूबर तक बरसेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 29 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है।  गुरुवार को छह जिलों और शुक्रवार को पांच जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। 1 नवंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने ये कहा
 मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार, चक्रवात अर्नब का प्रभाव प्रदेश में महसूस किया जा सकता है। तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया। इसके अवशेष छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर आगे बढ़ सकते हैं। इस मौसमी प्रणाली का असर 29 और 30 अक्तूबर को हिमाचल में रहने की संभावना है। 31 अक्तूबर को भी कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। शुक्रवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऐसी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और किन्नौर के कुछ हिस्सों में 29 और 30 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 31 अक्तूबर और 1 नवंबर के लिए कोई जिला स्तरीय अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मानसून की विदाई के बाद 15 फीसदी अधिक बारिश
प्रदेश में एक अक्तूबर को मानसून की विदाई के बाद अब तक सामान्य से करीब 15 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 24.6 मिलीमीटर रहती है, जबकि इस बार अब तक लगभग 28 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं मंगलवार रात प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में यह माइनस 0.2, ताबो में 0.2, मनाली में 5.9, शिमला में 12.0 और धर्मशाला में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed