फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Opposition to the shifting of staff from medical colleges; doctors to stage a pen-down strike starting Novembe

हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों से स्टाफ शिफ्ट करने का विरोध, 2 नवंबर से डाॅक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल

Wed, 28 Oct 2026 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 09:16 PM IST
सार

सेमडीकोट ने 2 से 4 नवंबर तक पेन डाउन स्ट्राइक करने का एलान किया है। एसोसिएशन के अनुसार यदि सरकार ने मांगों पर बातचीत नहीं की तो 5 नवंबर को शिक्षक सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेंगे और सचिवालय तक मार्च निकालेंगे। 

विज्ञापन
Opposition to the shifting of staff from medical colleges; doctors to stage a pen-down strike starting Novembe
डाॅक्टर(प्रतीकात्मक)। - फोटो : Freepik

विस्तार

स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स (सेमडीकोट) ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से स्टाफ की शिफ्टिंग समेत अन्य मांगों के विरोध में पेन डाउन स्ट्राइक की चेतावनी दी है। सेमडीकोट ने 2 से 4 नवंबर तक पेन डाउन स्ट्राइक करने का एलान किया है। एसोसिएशन के अनुसार यदि सरकार ने मांगों पर बातचीत नहीं की तो 5 नवंबर को शिक्षक सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेंगे और सचिवालय तक मार्च निकालेंगे। एसोसिएशन की बुधवार को हुई आपातकालीन जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया। एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में मेडिकल फैकल्टी के संबंध में जारी कुछ आदेश मनमाने और भेदभावपूर्ण हैं। शिक्षकों का आरोप है कि उनकी सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं और लंबे समय से उठाई जा रही मांगों पर प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आंदोलन के पहले चरण में 2, 3 और 4 नवंबर को प्रदेश के सभी संबंधित विभागों में शिक्षक सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। इस दौरान नियमित शैक्षणिक और गैर-आपातकालीन कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं, ट्रॉमा केयर और आईसीयू पहले की तरह संचालित रहेंगे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि चार नवंबर तक सरकार ने मांगों पर बातचीत नहीं की और विवादित आदेशों को वापस लेने की दिशा में कदम नहीं उठाया तो पांच नवंबर को सभी संबंधित शिक्षक सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमडीकोट के अध्यक्ष डॉ. बलबीर एस वर्मा और महासचिव डॉ. पीयूष कपिला ने कहा कि आंदोलन की औपचारिक सूचना संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। इस संबंध में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के प्राचार्य को भी नोटिस दिया है, ताकि इसे चिकित्सा शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पेन डाउन स्ट्राइक के दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए उन्हें खेद है। हालांकि, शिक्षकों के अधिकारों और संस्थानों की गरिमा से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी के कारण उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का निर्णय लेना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed