फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: Snowfall in Lahaul and other parts; Home Guard get a major reprieve; parked car burns to ashes

HP Big News: लाहाैल में बर्फबारी से थमी वाहनों की रफ्तार, होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत; खड़ी कार जलकर राख

Thu, 15 Oct 2026 05:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 05:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को माैसम ने करवट बदली। पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बीच होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर आई। सड़क किनारे खड़ी एक कार को आग लगाने का मामला भी सामने आया। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

विज्ञापन
HP Big News: Snowfall in Lahaul and other parts; Home Guard get a major reprieve; parked car burns to ashes
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को माैसम ने करवट बदली। रोहतांग सहित अन्य ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बीच होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर आई है। उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। दूसरी तरफ लंबागांव खंड की पपलाह पंचायत में सड़क किनारे खड़ी एक कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन
Trending Videos

लाहौल-स्पीति में हिमपात ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दारचा और जिंगजिंग बार में फंसे वाहन
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के चलते तीन प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। दारचा से सरचू, दारचा से शिंकुला और ग्राम्फू से बातल तक सड़कें बंद हैं। इन मार्गों पर बर्फबारी के चलते यातायात रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दारचा और जिंगजिंग बार में कई वाहन फंसे हुए हैं। सड़कें बंद होने से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष बोले- पिछली गारंटियां पूरी नहीं हुईं, अब नए जिलों की बात कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पिछले चुनावों में दी गई गारंटियां पूरी नहीं की हैं और अब अगले चुनावों से पहले नए वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नए जिलों का गठन करना चाहती थी तो इस दिशा में शुरुआत में ही कदम उठाए जाने चाहिए थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर, तीन इंच तक हिमपात; दो हिम तेंदुए भी आए नजर
चंबा जिले के पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से पहाड़ों का नजारा बदल गया है। चोटियों पर करीब तीन इंच तक बर्फ जमा होने की सूचना है। वहीं पांगी की सुराल घाटी में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इस बदलते मौसम के बीच क्षेत्र में दो हिम तेंदुए नजर आने की जानकारी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: होमगार्ड जवानों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बीच होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और ग्राउंड टेस्ट से छूट देने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने 14 अक्तूबर 2026 को हिमाचल पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

घर से कुछ दूरी पर खड़ी थी कार, सुबह जली मिली; रात में किसने लगाई आग?
लंबागांव खंड की पपलाह पंचायत के बसूं गांव में सड़क किनारे खड़ी एक कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। बुधवार रात हुई इस घटना में कार बुरी तरह जल गई। गुरुवार सुबह एक स्कूल बस चालक ने कार को जली हुई हालत में देखा और इसकी सूचना मालिक को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed