{"_id":"6b06d587f731cf935f06fd02","slug":"hp-politics-jairam-thakur-says-the-sukhu-govt-has-shut-down-2-500-institutions-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सियासत: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार ने ढाई हजार संस्थानों पर ताले लगा दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सियासत: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार ने ढाई हजार संस्थानों पर ताले लगा दिए
Wed, 25 Nov 2026 06:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन(अर्की)।
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन(अर्की)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:03 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संस्थानों को बंद करने और चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे जनता ताले वाला मुख्यमंत्री कह रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिले के अर्की में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री को ताले वाला मुख्यमंत्री बताया। ठाकुर ने संस्थानों को बंद करने और चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे जनता ताले वाला मुख्यमंत्री कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही पिछली भाजपा सरकार की ओर से खोले गए लगभग ढाई हजार संस्थानों पर ताले लगा दिए।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं और प्रदेश का विकास केंद्र सरकार के पैसों से हो रहा है। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक का उदाहरण दिया, जिसमें बुजुर्गों की पेंशन आयु 80 से घटाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया गया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और अधूरी गारंटियों से परेशान है। जनता ने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
