फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Karwa Chauth: Married women gather at Shimla’s The Ridge to catch a glimpse of the moon

करवा चौथ: शिमला के रिज पर चांद का दीदार करने के लिए उमड़ीं सुहागिनें, पति के हाथों से जल पीकर खोला व्रत

Thu, 29 Oct 2026 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 09:00 PM IST
सार

रिज मैदान पर राम 7:30 बजे से ही विवाहित जोड़े जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान पुलिस जवान भी गश्त लगाते हुए नजर आए। दिनभर खराब मौसम बने रहने के चलते चांद नहीं दिखने का डर बना रहा। 

विज्ञापन
Karwa Chauth: Married women gather at Shimla’s The Ridge to catch a glimpse of the moon
रिज पर चांद का दीदार करने के लिए उमड़ीं सुहागिनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ के पर्व पर गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो सिलसिला देर शाम तक जारी रही। वहीं शाम को चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत खोला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सुहागिनें चांद के दीदार के लिए सज-धजकर पहुंचीं। वहीं रात को चांद दिखने के बाद सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ अपने पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोला। रिज मैदान पर राम 7:30 बजे से ही विवाहित जोड़े जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान पुलिस जवान भी गश्त लगाते हुए नजर आए। दिनभर खराब मौसम बने रहने के चलते चांद नहीं दिखने का डर बना रहा। बादलों के बीच चांद का दीदार होगा या नहीं, इसे लेकर भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती रहीं।

विज्ञापन

Trending Videos

खराब माैसम ने बढ़ाया चांद के दीदार का इंतजार
रात करीब 8:05 बजे बादलों के बीच जैसे ही केलस्टन क्षेत्र की ओर से चांद निकला, वैसे ही महिलाएं छलनी और थाली में पानी का लोटा लेकर व्रत खोलने के लिए जगह-जगह खड़ी हो गईं। लेकिन वादलों की वजह से चांद साफ दिखाई नहीं दिया, इसके चलते महिलाओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों सहित सैलानी जोड़ों ने भी रिज पर छलनी से चांद देखकर करवा चौथ की पूजा की। इस दौरान कई बुजुर्ग दंपती भी करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए रिज मैदान पहुंचे थे। पंजाब से आए नव विवाहित दंपती सिमरन कौर और रोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने एक महीना पहले करवा चौथ के लिए शिमला आने की योजना बनाई थी। यहां पर सैकड़ों महिलाएं एक साथ व्रत खोल रही है, यह नजारा बहुत अद्भुत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णानगर में हुई थाली घुमाने की रस्म
सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए 13 से 14 घंटे निर्जला व्रत रखा। सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखने के बाद महिलाओं ने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। इस पहले सुबह महिलाओं ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सरगी ली और सूर्योदय के बाद शिव परिवार, करवा माता की पूजा अर्चना कर व्रत आरंभ किया। शाम को शुभ मुहूर्त के अनुसार 5:38 बजे से 6:56 बजे के बीच अपने घरों में करवा पूजा की और चंद्रोदय के बाद व्रत का पारण किया। इसके बाद महिलाओं ने पांच थाली बांटने की रस्म निभाई और अपनी सास,जेठानी और ननदों के लिए रखा हुआ बायना (करवा) देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया राजधानी के कृष्णानगर क्षेत्र में करवा चौथ के अवसर थाली घुमाने की रस्म हुई। इस दौरान शाम के समय सभी व्रती महिलाएं एक जगह एकत्रित हुईं और एक घोले में बैठकर यह रस्म निभाई। इसमें महिलाओं ने छलनी, थाली में लोटा और सुहाग का सामना रखकर एक-दूसरे के हाथ में दिया। इसके बाद करवा चौथ व्रत की कथा सुनाई गई।

विज्ञापन

करवा चौथ पर बाजारों में भीड़, कारोबारियों के खिले चेहरे
करवा चौथ के पर्व पर वीरवार को शहर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो सिलसिला देर शाम तक जारी रही। त्योहार के उत्साह के बीच बाजारों में चहल-पहल बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। कपड़े, गहने, चूड़ियां, साज- शृंगार के सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे। करवा चौथ के लिए महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों से लेकर आकर्षक गहनों तक की खरीदारी की। शहर में कपड़ा और आभूषण कारोबार में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने त्योहार के लिए अपनी पसंद के कपड़े, चूड़ियां, कुंडल, पेंडेंट और अन्य आभूषण खरीदे। लोअर बाजार के कपड़ा कारोबारी अमरनाथ ने बताया कि करवा चौथ के दिन दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। उन्होंने कहा कि इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार हुआ है। बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी के उत्साह ने कारोबारियों को राहत दी है।

मेहंदी लगवाने के लिए लगीं कतारें
इसके अलावा साज-श्रृंगार के सामान, गिफ्ट आइटम और पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहार के चलते बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। गहना कारोबारियों ने बताया कि इन दिनों हल्के वजन और आधुनिक डिजाइन वाले आभूषण महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। डायमंड सेट, फैंसी कान के कुंडल, चूड़ियां और पेंडेंट की मांग अधिक रही। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषण खरीदती नजर आई।करवा चौथ की रौनक शेरे पंजाब, टका बैंच और लोअर बाजार में भी देखने को मिली। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की दिनभर कतारें लगी रहीं। युवतियां दिनभर बाजार में जगह-जगह महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए बैठी रहीं। दिन के समय बारिश के दौरान भी महिलाएं छाता लेकर मेहंदी लगाती रहीं। वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed