{"_id":"69ad79ba7827cd228a0a60e8","slug":"ladies-won-in-race-compitition-shimla-news-c-19-sml1002-687607-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चार सौ मीटर दौड़ में विपाशा प्रथम, उर्वशी को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चार सौ मीटर दौड़ में विपाशा प्रथम, उर्वशी को दूसरा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिशप कॉटन स्कूल में करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बिशप कॉटन स्कूल में दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 400 मीटर दौड़ में विपाशा ने प्रथम और उर्वशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मेरा भारत संस्था ने महिला दिवस पर महिलाओं के लिए दौड़ का आयोजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन फिट इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश के खेल एवं युवा सेवा विभाग के सहयोग से किया गया।
अंडर-13 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आराध्या प्रथम, संस्कृति द्वितीय और आवृति तृतीय रही। 200 मीटर में आराध्या प्रथम, निम्फ द्वितीय और आरोही तृतीय रही। 400 मीटर में निम्फ प्रथम, वृत्तका द्वितीय और वानी तृतीय स्थान पर रही। 13 से 18 वर्ष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, आराध्या द्वितीय और अनन्या तृतीय रही। 200 मीटर में नेहा प्रथम, साक्षी द्वितीय और वैष्णवी तृतीय रही, जबकि 400 मीटर में साक्षी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रही।
18 वर्ष से अधिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, सुमन द्वितीय और रितिका तृतीय रही। 200 मीटर में सुमन प्रथम, शिवानी द्वितीय और श्रुति तृतीय रही, जबकि 400 मीटर में विपाशा प्रथम, उर्वशी द्वितीय और रितिका तृतीय स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बिशप कॉटन स्कूल के प्रधानाध्यापक मैथ्यू जॉन, प्रशासनिक अधिकारी परवीन धर्मा, खेल निदेशक गुरप्रीत सिंह और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी अनुराग वर्मा मौजूद रहे। अंत में मेरा युवा भारत के उपनिदेशक विपिन कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद किया।
Trending Videos