फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mla Sudhir Sharma moves a privilege motion against police officers.

हिमाचल: विधायक सुधीर शर्मा ने ने डीजीपी समेत तीन अफसरों पर लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, मांगी कार्रवाई

Sat, 22 Aug 2026 03:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 03:27 PM IST
सार

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। शर्मा ने प्रदेश के डीजीपी सहित दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया है। 

विज्ञापन
mla Sudhir Sharma moves a privilege motion against police officers.
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नया विवाद खड़ा हो गया है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। शर्मा ने प्रदेश के डीजीपी सहित दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया है। आरोप है कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विजिलेंस विभाग ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया, जो एक निर्वाचित विधायक के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है।

विज्ञापन



जिस मामले की जांच धर्मशाला में दर्ज है, उससे संबंधित पूछताछ के लिए उन्हें शिमला स्थित विजिलेंस कार्यालय बुलाया गया। उनका दावा है कि सत्र के दौरान इस प्रकार का नोटिस जारी करना उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास है। गौरतलब है कि सुधीर शर्मा के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। जांच एजेंसियां उनकी आय के स्रोतों, चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार शेयर बाजार से हुई आय, जमीनों की खरीद-फरोख्त और अन्य आर्थिक गतिविधियां भी जांच के दायरे में हैं। अब सबकी निगाहें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पर टिकी हैं कि वे विशेषाधिकार हनन के इस नोटिस पर क्या रुख अपनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed