फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Naresh Chauhan says Himachal will receive 221 MW of free electricity and generate 600 crore in revenue from t

शिमला: नरेश चौहान बोले- किशाऊ बांध से हिमाचल को मिलेगी 221 मेगावाट बिजली मुफ्त, 600 करोड़ आमदनी

Tue, 15 Sep 2026 03:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच हुए एमओयू को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है। 

विज्ञापन
Naresh Chauhan says Himachal will receive 221 MW of free electricity and generate 600 crore in revenue from t
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में किशाऊ बांध परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच हुए एमओयू को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है।  उन्होंने कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित छह राज्यों के बीच किशाऊ बांध को लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। नरेश चौहान ने कहा कि टोंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बांध परियोजना के पूरा होने से पड़ोसी राज्यों को पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। वहीं इस परियोजना से हिमाचल प्रदेश को 221 मेगावाट बिजली मुफ्त मिलने का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से प्रदेश को करीब 600 करोड़ की आमदनी होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन

लंबे समय से लंबित था परियोजना का मामला: नरेश चौहान
नरेश चौहान ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर लंबे समय से कई मुद्दे और समस्याएं लंबित थीं। अब एमओयू होने के बाद इन समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से यह मामला आगे बढ़ा है और हिमाचल सरकार ने भी प्रदेश के अधिकारों एवं हितों को मजबूती से केंद्र सरकार के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई बातचीत के दौरान हिमाचल के अधिकारों और प्रदेश की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी समझौते में हिमाचल के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के अधिकार का मुद्दा भी उठाया: नरेश
नरेश चौहान ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े बिजली के अधिकार और भुगतान का मामला लंबित रहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल को मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिल रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस विषय को गंभीरता से उठाया और केंद्र के समक्ष प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के बाद अब हिमाचल के लिए 221 मेगावाट मुफ्त बिजली का प्रावधान सुनिश्चित हुआ है। यह प्रदेश के लिए आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ है।

विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों को पानी, हिमाचल को बिजली का लाभ: चौहान
नरेश चौहान ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का लाभ केवल हिमाचल तक सीमित नहीं रहेगा। बांध बनने से पड़ोसी राज्यों को पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा सकेगा। वहीं हिमाचल को परियोजना से बिजली और आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि करीब 600 करोड़ की आमदनी प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इससे राज्य को भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

हिमाचल के अधिकारों को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने कहा कि कशॉउ बांध को लेकर हुआ एमओयू सिर्फ एक परियोजना से संबंधित समझौता नहीं है, बल्कि यह हिमाचल के अधिकारों और भविष्य के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर स्तर पर हिमाचल के हितों को प्राथमिकता दी है और केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हिमाचल के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में हो। किशाऊ बांध परियोजना में भी हिमाचल के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने गंभीरता से काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed