{"_id":"6ae829fd7521a65a5b053439","slug":"ncb-freezes-25-properties-worth-20-crore-himachal-pharma-drug-trafficking-network-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कालाअंब की फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था दवाओं का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कालाअंब की फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था दवाओं का नेटवर्क
Mon, 02 Nov 2026 11:43 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:43 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के फार्मा उद्योग से जुड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरमौर के कालाअंब की दो कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी के बाद जांच में 20.10 करोड़ रुपये की 25 संपत्तियों का पता चला, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
एनसीबी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के फार्मा उद्योग से जुड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी के बाद जांच में करोड़ों की अवैध कमाई का खुलासा हुआ है। एनसीबी ने इस कमाई से बनाईं 20.10 करोड़ की 25 संपत्तियां फ्रीज की हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 एफ(2) के तहत 2 अक्तूबर के फ्रीजिंग आदेश की 31 अक्तूबर को पुष्टि कर दी। एनसीबी के अनुसार, कालाअंब स्थित मैसर्स डिजिटल विजन और मैसर्स वेलिंटन हेल्थकेयर से प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाओं और कच्चे माल की बड़ी खेप बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि इन इकाइयों से फर्जी फर्मों के नाम पर दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क सात राज्यों तक फैला हुआ है। इनमें हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
विज्ञापन
एनसीबी की वित्तीय जांच के मुताबिक, दवाओं की बिक्री से अर्जित कमाई को कंपनियों के बैंक खातों में अलग-अलग लेनदेन के जरिये घुमाकर उसका स्रोत छिपाया गया। इसके बाद आरोपियों और परिजनों के नाम पर 20.10 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी गईं। आरोपी खरीद का वैध आय स्रोत नहीं बता सके। जब्त संपत्तियों में मोहाली के गिलको इंडस्ट्रियल पार्क, सिटी सेंटर-3, सिटी सेंटर वॉक, जनता इंडस्ट्रियल एस्टेट, गैलेक्सी हाइट्स-2 और क्वीनस्टाउन की औद्योगिक-वाणिज्यिक इकाइयां व आवासीय फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अमृतसर में ट्रामाडोल मिलने की जांच शुरू अब तक 17 दबोचे
एनसीबी की एसआईटी ने 7 फरवरी 2025 को अमृतसर में 5,000 ट्रामाडोल गोलियां पकड़े जाने के बाद जांच शुरू की थी। पैकेजिंग पर जेआर फार्मास्यूटिकल्स, हरिद्वार और तिवारी मेडिकल एजेंसीज, देहरादून के नाम मिले। जांच में मार्केटिंग एजेंसी फर्जी पाई गई। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। करीब 34 लाख साइकोट्रोपिक टैबलेट, 10.57 लाख कोडीन कफ सिरप की बोतलें, 50,000 ट्रामाडोल एम्प्यूल्स, 5,000 मिडाजोलम शीशियां और 2,200 किलोग्राम साइकोट्रोपिक पाउडर जब्त हुआ है।
एनसीबी की एसआईटी ने 7 फरवरी 2025 को अमृतसर में 5,000 ट्रामाडोल गोलियां पकड़े जाने के बाद जांच शुरू की थी। पैकेजिंग पर जेआर फार्मास्यूटिकल्स, हरिद्वार और तिवारी मेडिकल एजेंसीज, देहरादून के नाम मिले। जांच में मार्केटिंग एजेंसी फर्जी पाई गई। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। करीब 34 लाख साइकोट्रोपिक टैबलेट, 10.57 लाख कोडीन कफ सिरप की बोतलें, 50,000 ट्रामाडोल एम्प्यूल्स, 5,000 मिडाजोलम शीशियां और 2,200 किलोग्राम साइकोट्रोपिक पाउडर जब्त हुआ है।