फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   preity Zinta, anupam kher and kangna ranaut will not take part in investor meet at dharamshala.

इन्वेस्टर मीट से अनुपम खेर, कंगना और प्रीति जिंटा ने किया किनारा

Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
preity Zinta, anupam kher and kangna ranaut will not take part in investor meet at dharamshala.
बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर, कंगना रणौत और प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर, कंगना रणौत और प्रीति जिंटा ने धर्मशाला में 7 और 8 नवंबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से किनारा कर लिया है। हिमाचल सरकार ने इन फिल्मी हस्तियों को धर्मशाला आने का न्योता भेजा था, लेकिन अभी तक इन्होंने सहमति नहीं दी है।

विज्ञापन


बिलासपुर की यामी गौतम ब्रांड एंबेसडर बनने पर इन्वेस्टर मीट में आने को राजी हुई हैं। कंगना रनौत मनाली में हैं और प्रीति जिंटा हाल ही में मुंबई लौटी हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने हिमाचल के ताल्लुक रखने वाली फिल्मी हस्तियों को भी धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


अनुपम खेर, कंगना रणौत, प्रीति जिंटा को निमंत्रण पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक इन फिल्मी हस्तियों ने कोई सकारात्मक जवाब सरकार को नहीं भेजा है। इससे राज्य सरकार को मायूसी हाथ लगी है। हिमाचल सरकार को उम्मीद थी कि हिमाचल से संबंधित फिल्मी हस्तियां इन्वेस्टर मीट का हिस्सा बनने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यामी गौतम भी ब्रांड एंबेसडर बनकर मानीं
बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाली यामी गौतम को सरकार ने निमंत्रण पत्र भेजा था। सरकार ने यामी गौतम को ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाने और पांच लाख की राशि देने का वादा किया है। इसके अलावा यामी को मुंबई से धर्मशाला तक लाने और वापस छोड़ने के साथ रहने और खाने-पीने की व्यवस्था भी सरकार ही करेगी। 

धर्मशाला के नौ बड़े निजी होटलों में ठहरेंगे वीवीआईपी

preity Zinta, anupam kher and kangna ranaut will not take part in investor meet at dharamshala.

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में आने वाले निवेशक और वीवीआईपी धर्मशाला के नौ बड़े निजी होटलों में ठहरेंगे। प्रशासन ने इन्वेस्टर मीट में आने वाले वीवीआईपी की आवास की व्यवस्था लगभग फाइनल कर दी है। धर्मशाला के नौ बड़े निजी नामी होटलों में ही ठहराया जाएगा। जिन होटलों में वीवीआईपी के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इनमें होटल पवेलियन, होटल डी पोलो, होटल ब्लॉसोमस, होटल डिवीने हिम, होटल सेंटर प्वाइंट, होटल मोक्षा, एशिया रेजिडेंसी, होटल इंद्रप्रस्थ और होटल आदिवाह शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासन ने धर्मशाला, मैक्लोडगंज, धर्मकोट, भागसुनाग सहित आसपास के क्षेत्र में लगभग 1250 कमरे बुक किए हैं। 

फ्लैक्स के लिए लगा 16 टन लोहे के एंगल
इन्वेस्टर मीट के पंडालों के बाहरी हिस्से में हिमाचल के पर्यटन स्थलों के फ्लैक्स लगेंगे। इन्हें लगाने के लिए लगभग 16 टन लोहे के एंगल लगे हैं। 

धर्मशाला शहर के मुख्य चौराहों पर लगेंगी बड़ी स्क्रीन
स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आए लोग ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। धर्मशाला शहर के मुख्य चौराहों पर बड़ी स्क्रीन स्थापित की जाएंगी। इनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान में होने वाली इन्वेस्टर मीट का लाइव प्रसारण होगा।

धर्मशाला में निवेशकों के साथ संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जयराम 

preity Zinta, anupam kher and kangna ranaut will not take part in investor meet at dharamshala.

धर्मशाला में 7 और 8 नवंबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर से निवेशकों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) किए निवेशकों के साथ मुख्यमंत्री जयराम 8 नवंबर की सुबह 10 बजे से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन, हाउसिंग आदि क्षेत्रों में 20-20 मिनट निवेशकों के साथ धरातल पर उतरने वाले प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा करेंगे।  

सरकार इन्वेस्टर मीट के माध्यम से यह भी जानना चाह रही है कि कितने एमओयू में प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने वाले हैं। 8 नवंबर की सुबह 10.00 से 10.30 बजे तक हाउसिंग क्षेत्र में निवेशक करने वालों से मिलेेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पर्यटन क्षेत्र में एमओयू किए निवेशकों से 11.30 से 11.40 बजे तक संवाद करेंगे।इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू किए उद्योगपतियों से भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

इन्वेस्टर मीट के अतिथियों के मिलेंगे मोमेंटो और कांगड़ा पेंटिंग
धर्मशाला में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में प्रमुख रूप से हिस्सा लेने वाले अतिथियों को प्रदेश सरकार की ओर से मोमेंटों और कांगड़ा पेंटिंग से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed