फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   When a Himachal Road Transport Corporation electric bus was stopped in Chandigarh, CTU buses were stopped in U

Himachal: चंडीगढ़ में हिमाचल परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस रोकी तो ऊना में रोक दीं सीटीयू की बसें

Fri, 14 Aug 2026 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 09:28 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक को रोकना सीटीयू को उस समय भारी पड़ गया, जब ऊना डिपो ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सीटीयू की बसों को आईएसबीटी ऊना में प्रवेश देने से रोक दिया। चंडीगढ़ आईएसबीटी में ऊना से गई इलेक्ट्रिक को सीटीयू ने परमिट का हवाला देकर रोक दिया था। 

विज्ञापन
When a Himachal Road Transport Corporation electric bus was stopped in Chandigarh, CTU buses were stopped in U
चंडीगढ़ में हिमाचल परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस रोकी गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंडीगढ़ में हिमाचल की इलेक्ट्रिक को रोकना सीटीयू को उस समय भारी पड़ गया, जब ऊना डिपो ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सीटीयू की बसों को आईएसबीटी ऊना में प्रवेश देने से रोक दिया। चंडीगढ़ आईएसबीटी में ऊना से गई इलेक्ट्रिक को सीटीयू ने परमिट का हवाला देकर रोक दिया था। ऊना डिपो प्रबंधन ने मामले को सुलझाने के लिए सीटीयू अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया। इसके बाद ऊना डिपो ने भी सीटीयू की बसों की एंट्री रोक दी। दबाव बढ़ते ही सीटीयू प्रबंधन ने हिमाचल की इलेक्ट्रिक बसों के चंडीगढ़ आईएसबीटी में प्रवेश पर लगाई रोक हटा दी। ऊना डिपो के डीडीएम ने स्पष्ट किया कि निगम ने इलेक्ट्रिक बसों को परमिट के आधार पर ही चंडीगढ़ भेजा था। ऐसे में बस को आईएसबीटी में रोकना सीटीयू की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन



ऊना डिपो ने भी साफ कर दिया कि यदि हिमाचल की बसों को चंडीगढ़ में रोका जाएगा तो सीटीयू की बसों को ऊना में भी खुली छूट नहीं दी जा सकती। इस घटनाक्रम में सबसे अहम सवाल इलेक्ट्रिक बसों के परमिट को लेकर है। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को परमिट की शर्त से बाहर रखा है। ऐसे में चंडीगढ़ आईएसबीटी में हिमाचल की इलेक्ट्रिक बस को परमिट के नाम पर रोकने की कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऊना डिपो प्रबंधन का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसें निर्धारित अनुमति के तहत ही चंडीगढ़ भेजी गई थीं। ऐसे में चंडीगढ़ में बस रोकने के बजाय सीटीयू को हिमाचल परिवहन निगम से बातचीत करनी चाहिए थी। ऊना डिपो की जवाबी कार्रवाई के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है, लेकिन इस घटनाक्रम ने अंतरराज्यीय रूटों पर ई बसों के संचालन को लेकर नियमों की स्पष्टता की जरूरत जरूर सामने ला दी है।  एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस को रोका गया है। सीटीयू प्रबंधन से सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन

हमारी इलेक्ट्रिक बसें गलत तरीके से रोकी गई हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं है। इसे लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी हुई है। - राजेश जोशी, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed