{"_id":"6a7f294617044c0040018b0e","slug":"video-congress-raises-an-outcry-and-holds-a-march-over-the-purification-ritual-following-kharges-meeting-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हल्द्वानी मामले पर शिमला में कांग्रेस ने बोला हल्ला, निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हल्द्वानी मामले पर शिमला में कांग्रेस ने बोला हल्ला, निकाला मार्च
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:12 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर हवन और गंगाजल से शुद्धीकरण करने का मामला गरमा गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे शिमला में जिला स्तरीय मार्च व सत्याग्रह चलाया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता शेरे पंजाब से मार्च करते हुए मालरोड के रास्ते रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर यह मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल और शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से गंगाजल से स्थान को धोकर हवन किया गया जो गलत है। कहा कि एक ओर भाजपा सभी के साथ होने और समानता की बात करती है, जबकि दूसरी ओर इस तरह की कार्रवाई से दलित समाज के साथ अन्याय करने से भी गुरेज नहीं करती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिन लोगों ने यह कार्य किया है, उनके के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए और उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी भी मंगवाई जाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव यशपाल तनाईक, यशवंत छाज्टा, आदर्श सूद, जेनब चंदेल, अनीता शर्मा, प्रियंका तंवर, एसके सहगल, प्रभा वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, चमन, सीमा चौहान, मोहन नेगी और सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।