फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Army soldier dies after bike collides with stray animal

Hamirpur: जलाड़ी में लावारिस पशु से टकराई बाइक, सेना के जवान की मौत

Fri, 14 Aug 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 07:22 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के तहत जलाड़ी में हमीरपुर-नादौन मार्ग पर लावारिस पशु से टकराने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार बिलासपुर जिला की पंचायत मलांगण के गांव कुठेड़ा निवासी 22 वर्षीय सेना के जवान विकास की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Army soldier dies after bike collides with stray animal
लावारिस पशु से टकराई बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के तहत जलाड़ी में हमीरपुर-नादौन मार्ग पर लावारिस पशु से टकराने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार बिलासपुर जिला की पंचायत मलांगण के गांव कुठेड़ा निवासी 22 वर्षीय सेना के जवान विकास की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आकाश का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। हादसा गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। विकास अपने 26 वर्षीय बड़े भाई आकाश के साथ ज्वालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। जलाड़ी के समीप मुख्य सड़क पर अचानक लावारिस पशु सामने आ गया।

विज्ञापन

बाइक पशु से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। बाइक के पीछे बैठे आकाश के पेट में पशु का सींग लगने से गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। विकास करीब ढाई वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में 14 डोगरा में देहरादून में तैनात था। वह तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। विकास का एक छोटा भाई भी है, जो हाल ही में सेना में भर्ती हुआ है।

हादसे में घायल युवक का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed