{"_id":"6a7f1976f7370611a307f06d","slug":"video-12-contingents-to-present-a-grand-parade-at-the-state-level-independence-day-celebration-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 12 टुकड़ियां राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पेश करेंगी भव्य परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 12 टुकड़ियां राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पेश करेंगी भव्य परेड
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे बड़सर पहुंचेंगे और 11:02 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 11:10 बजे भव्य मार्चपास्ट होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री करीब दो बजे वापस शिमला के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आईजी व डीआईजी के अलावा पुलिस अधीक्षक व प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं जबकि मार्च पास्ट के दौरान किसी प्रकार की कमी न हो उसके लिए तीन दिन से अभ्यास किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर 12 विभिन्न टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लेंगी जबकि दो बैंड भी शामिल होंगे। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस की छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, तृतीय आईआरबी पंडोह, द्वितीय आईआरबी (महिला) सकोह, हमीरपुर जिला पुलिस और सेंट्रल रेंज मंडी की यातायात पुलिस की टुकड़ियां, महिला एवं पुरुष होमगार्ड, हरियाणा पुलिस तथा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों की टुकड़ियां भी मार्चपास्ट में भाग लेंगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस की उत्तरी रेंज की विशेष सुरक्षा इकाई की ओर से वीआईपी सुरक्षा पर विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा। मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इस मौके पर विभिन्न जिलों और बड़सर क्षेत्र के स्कूलों के सांस्कृतिक दल देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की लाभार्थी महिलाओं को चेक भी वितरित किए जाएंगे। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।