{"_id":"6a7ed61717044c0040018a93","slug":"video-video-bjal-katata-sa-parashana-upabhakatao-ka-bsatakaja-upakathara-para-paratharashana-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का बसंतकुंज उपकेंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का बसंतकुंज उपकेंद्र पर प्रदर्शन
दुबग्गा के बसंतकुंज उपकेंद्र क्षेत्र में बार-बार बिजली फॉल्ट और आपूर्ति बाधित होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार सुबह प्रदर्शन किया। लालाबाग, फरीदीपुर, बसंतकुंज कॉलोनी, न्यू फरीदीपुर और नवीन सब्जी-फल मंडी के आढ़ती व मजदूरों समेत बड़ी संख्या में लोग करीब नौ बजे उपकेंद्र पहुंचे। उपभोक्ताओं ने बताया कि करीब 350 मकानों में आए दिन फॉल्ट के कारण बिजली गुल रहती है।
दो ट्रांसफार्मर लगे होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। फॉल्ट के बाद घंटों बिजली बाधित रहने से गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सूचना पर एसडीओ रामकेश और जेई मोहम्मद अरशद मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रदर्शनकारियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति और बार-बार होने वाले फॉल्ट पर रोक लगाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को जल्द समस्याओं के समाधान और बिजली आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।