फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Meritorious Assistance Scheme: Home Guard personnel to receive financial aid of 25,000

राष्ट्रपति मेधावी सहायता योजना: होमगार्ड जवानों को गंभीर बीमारी, चोट पर मिलेगी 25,000 की आर्थिक मदद

Fri, 30 Oct 2026 08:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 08:46 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर राष्ट्रपति मेधावी सहायता योजना के तहत मिलने वाली मदद को दोगुना से अधिक कर दिया गया है। साथ ही मृत्यु पर एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
President Meritorious Assistance Scheme: Home Guard personnel to receive financial aid of 25,000
राष्ट्रपति मेधावी सहायता योजना की मदद बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने होमगार्ड जवानों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए वित्तीय सहायता राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर राष्ट्रपति मेधावी सहायता योजना के तहत मिलने वाली मदद को दोगुना से अधिक कर दिया गया है। साथ ही मृत्यु पर एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश के होमगार्ड कर्मियों ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। अब किसी भी जवान के गंभीर संकट, बीमारी या चोटिल होने की स्थिति में सहायता राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी गई है। किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जवान की मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को संबल प्रदान करने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

विधानसभा सचिवालय में जॉब ट्रेनी योजना लागू
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नई नियुक्तियों और पदों के सृजन को लेकर अब जॉब ट्रेनी योजना लागू होगी। विधानसभा में असिस्टेंट सुपरवाइजर का एक नया पद भी सृजित किया गया है और ड्राइवरों की संख्या बढ़ाई गई है। इन फैसलों के संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को राजपत्र में अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। अधिसूचना के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने सचिवालय में निश्चित मानदेय पर जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्तियां करने की योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा पे मैट्रिक्स लेवल-3 (20,200-64,000 रुपये) में असिस्टेंट सुपरवाइजर का एक पद सृजित करने की भी स्वीकृति दी है। पे मैट्रिक्स लेवल-5 (21,300-67,800 रुपये) में ड्राइवर का एक नया पद सृजित करने का आदेश भी जारी किया गया है। इस पद पर प्रारंभिक नियुक्ति जॉब ट्रेनी नीति के तहत की जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय में ड्राइवरों के स्वीकृत पदों की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed