फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Radiology specialist and OTA assume charge

Shimla News: रेडियोलॉजी विशेषज्ञ और ओटीए ने संभाला पदभार

Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Radiology specialist and OTA assume charge
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्टाफ बढ़ाया गया है। अस्पताल में हाल ही में दो रेडियोलॉजी विशेषज्ञों और एक ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) ने पदभार संभाला है। इससे मरीजों की जांच प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही, ऑपरेशन थियेटर का कामकाज भी सुचारू रूप से चल सकेगा। अब तक अस्पताल में रेडियोलॉजी विशेषज्ञों को आईजीएमसी से प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता था। इससे कई बार सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन जाती थी। वहीं उच्च न्यायालय के प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर वापस भेजने संबंधी आदेशों के बाद यहां भी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी थी। ऐसे में मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने अस्पताल में दो रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की तैनाती की है। अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन करीब 1,200 मरीज पहुंच रहे हैं। न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस जैसे महत्वपूर्ण विभागों में रोजाना मरीजों की जांच और उपचार किया जाता है। चमियाना अस्पताल के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अस्पताल में रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इससे मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article