{"_id":"68fa4204790f0ad2a2053913","slug":"ragis-delighted-the-congregation-with-kirtan-at-gurudwara-sahib-shimla-news-c-19-sml1002-620541-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गुरुद्वारा साहिब में रागियों ने \nकीर्तन से संगत की निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गुरुद्वारा साहिब में रागियों ने कीर्तन से संगत की निहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरतागद्दी पर्व पर दिनभर चला कार्यक्रम
पांच गुरमुख प्याराें ने स्वैये का किया उच्चारण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुरद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा की ओर से वीरवार को गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का 317वां पावन गुरतागद्दी पर्व मनाया। इस दौरान बाहर से आए रागियों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
पर्व की शुरुआत सुबह 3:30 बजे हजूरी रागी सुखजिंदर सिंह के आसा की वार कीर्तन से हुई। 4:30 से 5:30 बजे तक दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी गुरमुख सिंह खालसा ने कीर्तन किया। 5:30 बजे गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप ने पालकी में सुशोभित होकर जयकारों की गूंज और पांच प्यारों के संचालन में भरी संगत सहित दीवान हॉल में प्रवेश किया। इस दौरान पांच गुरमुख प्याराें ने स्वैये का उच्चारण किया। 6:10 से 7:00 बजे तक गुरमुख सिंह खालसा ने, 7:15 से 7:45 बजे तक नीरज गरोवर, कुलदीप गरोवर, हरभजन सिंह ने, 7:45 से 8:15 तक जसविंदर सिंह ने कीर्तन किया। इसके बाद रजिंदर सिंह, सुरजीत कौर, लवप्रीत सिंह और इंद्रजीत सिंह ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम अरदास के साथ समाप्त हुआ। इसके बाद शाम का दीवान 6:15 से 9:05 बजे तक सजा। इस दौरान सुबह और रात के समय संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
Trending Videos