हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले के रितेश शर्मा राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के घलोर निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल में सेवारत रितेश शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान रितेश शर्मा के अदम्य साहस और वीरता ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। उन्होंने रितेश की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि हिमाचल को उन पर गर्व है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा जिले के घलोर निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सेवारत रितेश शर्मा को 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने रितेश शर्मा की वीरता और देशसेवा की भावना की सराहना करते हुए इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान रितेश शर्मा के अदम्य साहस और वीरता ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि बताया गया है।
कांगड़ा जिला के घलोर निवासी एवं SSB में सेवारत रितेश शर्मा जी को ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विज्ञापन विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान आपके अदम्य साहस और वीरता ने हिमाचल का मान बढ़ाया है।
रितेश जी की यह उपलब्धि युवाओं को… pic.twitter.com/lWA75XIXI9— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 24, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि रितेश शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। देश की सेवा के लिए उनके समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से युवा आगे बढ़ने और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा ले सकते हैं।
घलोर निवासी रितेश शर्मा का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित होना उनके परिवार और क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कांगड़ा जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।