Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla ambedkar chowk shuddhikaran controversy social organisations police complaint

हिमाचल: शिमला के अंबेडकर चौक पर प्रस्तावित शुद्धिकरण का विरोध, सामाजिक संगठनों ने एएसपी से मिलकर मांगी सुरक्षा

Fri, 13 Nov 2026 06:26 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 06:26 PM IST
सार

शिमला के अंबेडकर चौक पर 14 नवंबर को प्रस्तावित शुद्धिकरण गतिविधि को लेकर विवाद सामने आया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एएसपी मेहर पंवार से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित तनाव रोकने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन
shimla ambedkar chowk shuddhikaran controversy social organisations police complaint
बाबा साहेब की प्रतिमा और अंबेडकर चौक की सुरक्षा की मांग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर 14 नवंबर को शुद्धिकरण के नाम पर प्रस्तावित गतिविधि को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है। शुक्रवार (13 नवंबर) को संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मेहर पंवार से मुलाकात कर लिखित शिकायत पत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और अंबेडकर चौक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अंबेडकर चौक केवल एक सार्वजनिक स्थल नहीं, बल्कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान के मूल्यों का प्रतीक है। इस स्थान से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन




बाबा साहेब की प्रतिमा और चौक की गरिमा को लेकर जताई चिंता
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आशंका जताई कि शुद्धिकरण के नाम पर प्रस्तावित गतिविधि से अंबेडकर चौक की मौजूदा व्यवस्था, बाबा साहेब की प्रतिमा अथवा उनके सम्मान और गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान किसी एक व्यक्ति, संगठन या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि किसी भी संभावित विवाद को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

14 नवंबर को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी मेहर पंवार को सौंपे शिकायत पत्र में मांग की कि 14 नवंबर को अंबेडकर चौक पर शुद्धिकरण के नाम पर प्रस्तावित गतिविधि को रोका जाए। साथ ही चौक पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर बाबा साहेब की प्रतिमा और सार्वजनिक स्थल की मौजूदा व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठनों ने प्रस्तावित गतिविधि के आयोजकों और इसके उद्देश्य की जांच करने तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग उठाई।

संगठनों ने कहा- टकराव नहीं, संविधान के दायरे में चाहते हैं समाधान
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव या सामाजिक तनाव पैदा करना नहीं है। सभी संगठन संविधान के दायरे में रहकर बाबा साहेब के सम्मान, सामाजिक समानता और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा की रक्षा चाहते हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि जब किसी संभावित विवाद और अप्रिय स्थिति की जानकारी पहले ही लिखित रूप में पुलिस प्रशासन को दी जा रही है, तो प्रशासन को समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। संगठनों ने उपायुक्त शिमला और पुलिस प्रशासन से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर अंबेडकर चौक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

इन सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
एएसपी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित, अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मट्टू, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नागेश वाल्मीकि, पेंशनर यूनियन के उपाध्यक्ष बुधीराम, सेहब समिति के उपाध्यक्ष अमित भाटिया, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विक्की शुभम, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू घारू और संत रविदास सभा के प्रदेश अध्यक्ष करमचंद भाटिया शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल की ओर से गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित ने इस संबंध में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed