{"_id":"6a9e4c0847ec0afc8b0b9a19","slug":"shimla-chitta-drug-smuggling-youth-80-percent-accused-aged-18-to-35-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे के जाल में युवा: चिट्टा तस्करी के 80% आरोपी 18 से 35 साल के, कम समय में पैसा कमाने की चाह पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के जाल में युवा: चिट्टा तस्करी के 80% आरोपी 18 से 35 साल के, कम समय में पैसा कमाने की चाह पड़ रही भारी
Mon, 07 Sep 2026 11:01 AM IST
Ankesh Dogra
देवेंद्र ठाकुर, शिमला।
देवेंद्र ठाकुर, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:01 AM IST
सार
शिमला पुलिस की चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में युवाओं की बढ़ती संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में करीब 80 फीसदी 18 से 35 वर्ष की उम्र के हैं। आठ महीनों में करीब 228 एनडीपीएस मामले दर्ज कर 472 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 4.5 किलो हेरोइन बरामद की गई, जबकि वित्तीय जांच में 6.28 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
चिट्टा (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे की लत और पैसा कमाने की चाह युवाओं को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। इसमें खुलासा हुआ है कि चिट्टा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों में करीब 80 फीसदी की उम्र 18 से 35 साल के बीच हैं। यानी युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसकर अपराधी बनती जा रही है। हैरानी इस बात की है कि नशा तस्करी के मामलों में नाबालिग भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोहों के भंडाफोड़ करने पर सामने आया कि मुख्य तस्कर महज 19 और 35 साल के थे। जिला पुलिस ने आठ महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 228 के करीब मामले दर्ज किए हैं। इसमें 472 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और अन्य राज्यों से बैठकर नशा तस्करी का अवैध कारोबार चलाने वालों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस साल पुलिस ने 4.5 किलो हेरोइन (चिट्टा) पकड़ी है।
विज्ञापन
आरोपियों के बैंक खातों की जांच और वित्तीय जांच में सामने आया कि महज 19, 20 और 30 साल के आरोपियों के खातों में लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है, जबकि वे न कारोबार करते हैं और न ही कोई और कामकाज। कई मामलों में तो कुछ महीनों में ही लाखों के लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस ने बीते दिनों ढली में सूचना के आधार पर 19 साल की युवती और 20 साल के युवक से 65 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसी मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर समर सिंह उर्फ टाइगर (32) निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
22 साल के युवक से पकड़ा छह करोड़ का चिट्टा
जिला पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप महज 22 साल के युवक से तारादेवी क्षेत्र में पकड़ी थी। आरोपी विजय कुमार हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। उससे 1.120 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की उम्र भी 35 साल के कम ही बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य तस्कर 21 साल के शुभकरन सिंह उर्फ सुल्तान को पंजाब से गिरफ्तार किया है।
अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क का कुख्यात तस्कर डेविड पकड़ा
पुलिस ने ठियोग में 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर विजय बिहारी उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि कुख्यात नशा तस्कर विजय की रामपुर, कुमारसैन, बालूगंज और ठियोग में दर्ज नशा तस्करी के मामलों में संलिप्तता है। उम्र महज 28 साल है।
पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन वर्षों की अपेक्षा इस साल कई गुना अधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ऐसे तस्करों के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए वित्तीय जांच करके 6.28 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। आठ महीनों में ही 4.5 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। -एसएसपी शिमला गौरव सिंह