फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla hrtc ride with pride taxi service affected

हिमाचल: शिमला में आज और कल प्रभावित रहेगी HRTC की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा, नौ गाड़ियां रहेंगी रूट से बाहर

Wed, 04 Nov 2026 12:58 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 04 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

शिमला में एचआरटीसी की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा दो दिन प्रभावित रहने वाली है। इनोवा टैक्सियों की तारादेवी में पासिंग के चलते आठ से नौ गाड़ियां रूट से बाहर रहेंगी। एचआरटीसी के अनुसार शुक्रवार से सेवा दोबारा नियमित हो जाएगी।

विज्ञापन
shimla hrtc ride with pride taxi service affected
राइड विद प्राइड टैक्सी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा बुधवार और वीरवार को प्रभावित रह सकती है। निगम की इनोवा टैक्सियों की पासिंग प्रक्रिया के चलते यात्रियों को दो दिन टैक्सी उपलब्धता में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


एचआरटीसी राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा शिमला के प्रभारी एसआर ठाकुर ने बताया कि बुधवार और वीरवार को इनोवा टैक्सियों की पासिंग तारादेवी में निर्धारित की गई है। इसके चलते आठ से नौ टैक्सियों को पासिंग के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में ये वाहन निर्धारित रूटों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार से राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा फिर से नियमित रूप से संचालित होगी।

दो दिन यात्रियों को करना पड़ सकता है इंतजार
टैक्सियों की संख्या कम होने के कारण इन दो दिनों में यात्रियों को टैक्सी मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में राइड विद प्राइड सेवा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed