{"_id":"6aed9a30b4b418473007194b","slug":"shimla-shoghi-bus-checking-1140-narcotic-medicines-seized-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: शोघी में बस की चेकिंग के दौरान 1140 नशीली दवाइयां बरामद, 41 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: शोघी में बस की चेकिंग के दौरान 1140 नशीली दवाइयां बरामद, 41 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2026 02:47 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:47 PM IST
सार
शिमला के शोघी में पुलिस की स्पेशल सेल ने बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के बैग से 1140 नशीली दवाइयां बरामद की हैं। इनमें ट्रामाडोल के 960 कैप्सूल और अल्प्राजोलम की 180 टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दवाइयों के स्रोत की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने शोघी में बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाकाबंदी के दौरान एक बस की जांच करते हुए पुलिस ने उसमें सवार व्यक्ति के बैग से 1140 नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बैग से ट्रामाडोल के 960 कैप्सूल और अल्प्राजोलम की 180 टैबलेट मिलीं
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने शोघी में एनएच-05 पर नाकाबंदी के दौरान बस की जांच की। इस दौरान एक यात्री के पीठू बैग की तलाशी लेने पर ट्रामाडोल एचसीएल 50 एमजी के 960 कैप्सूल और अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 180 टैबलेट बरामद हुईं। इस तरह पुलिस ने कुल 1140 कैप्सूल और टैबलेट कब्जे में लीं।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार (41), पुत्र अतर सिंह, निवासी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने 5 नवंबर को आरोपी के खिलाफ धारा 22 एनडीपीएस एक्ट और धारा 18(सी) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दवाइयों के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
एएसपी शिमला मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस बरामद दवाइयों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि आरोपी ये दवाइयां कहां से लेकर आया था और इनके कथित अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।