फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shoghi bus seat under chitta hamirpur youth arrested

शिमला: शोघी में बस की सीट के नीचे मिला चिट्टा, हमीरपुर का 29 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 04:34 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 24 Sep 2026 04:34 PM IST
सार

शिमला पुलिस के विशेष अभियान के तहत विशेष सेल की टीम ने शोघी के पास एक बस की तलाशी लेकर करीब 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। मादक पदार्थ बस की सीट के नीचे से मिला। पुलिस ने हमीरपुर निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
shoghi bus seat under chitta hamirpur youth arrested
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस की विशेष सेल की टीम ने शोघी में एक बस की तलाशी के दौरान करीब 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में हमीरपुर निवासी 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को विशेष सेल की टीम शोघी के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर एक बस को रोककर नियमानुसार जांच और तलाशी ली गई।

विज्ञापन


सीट के नीचे मिला पाउच और पॉलीथिन
बस की तलाशी के दौरान सीट के नीचे से एक पारदर्शी पाउच और काली पॉलीथिन की गांठ बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इनमें करीब 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पाया गया। पुलिस ने मामले में सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी जिला हमीरपुर, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बालूगंज थाने में मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 195/2026, दिनांक 23 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिट्टा कहां से आया, जांच जारी
मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी कथित रूप से सप्लाई कहां की जानी थी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed