सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shooting of Bollywood film 'De De Pyar De' continued in kullu himachal

बाढ़ में बहे जिमी शेरगिल, तब्बू को अजय देवगन ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/पतलीकूहल Updated Sun, 12 Aug 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Shooting of Bollywood film 'De De Pyar De' continued in kullu himachal
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ की शूटिंग कुल्लू के रायसन में तीसरे दिन भी जारी रही। हालांकि सुबह धुंध ने शूटिंग में खलल डाला। लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ होते ही शूटिंग शुरू कर दी गई।
Trending Videos


पहले शेड्यूल में अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री तब्बू और अभिनेता जिमी शेरगिल के बीच एक गाने की लाइन शूट की गई। यह सीन बारह रीटेक के बाद ही ओके हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अजय देवगन ने जान की परवाह किए बगैर छलांग लगा दी

Shooting of Bollywood film 'De De Pyar De' continued in kullu himachal

वहीं, लंच ब्रेक के बाद ब्यास के समीप जाला लगाकर बाढ़ का सीन शूट किया गया। जिमी शेरगिल और तब्बू के डुप्लीकेट को पानी में बहते हुए दिखाया गया। तेज बहाव के बीच अजय देवगन ने जान की परवाह किए बगैर छलांग लगा दी।

अजय ने कड़ी मशक्कत कर तब्बू को बचाया। वहीं, क्लोजअप के लिए जिमी और तब्बू को भय तथा अफरातफरी मचने के हावभाव के सीन देने को कहा गया। इन सीनों को शूट करने में शाम ढलने लगी। 

मनाली के आसपास के खूबसूरत स्थलों पर भी की जाएगी शूटिंग

Shooting of Bollywood film 'De De Pyar De' continued in kullu himachal
कभी जिमी की तरफ से गड़बड़ हो जाती तो कभी तब्बू सीन के मुताबिक हावभाव नहीं दे पा रही थीं। खास बात यह रही कि एक दो सीन होने के बावजूद अजय देवगन शूटिंग पैकअप होने तक रायसन स्थित सेट पर ही डटे रहे। 

शूटिंग की खबर लगते ही स्थानीय लोग तथा मनाली घूमने आए सैलानी अजय देवगन के दीदार के लिए रायसन में डटे रहे। लेकिन टाइट सिक्योरिटी के बीच सेट तक किस्मत वाले ही पहुंच पाए। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि रायसन के अलावा मनाली के आसपास के खूबसूरत स्थलों पर भी शूटिंग की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed