सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sonia Gandhi said complete the guarantee of giving Rs 1,500 to women before the lok sabha elections.

Himachal: सोनिया गांधी बोलीं- महिलाओं को 1,500 रुपये देने की गारंटी लोस चुनाव से पहले करो पूरी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Dec 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शनिवार को सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सोनिया बोलीं, 1,500 रुपये की गारंटी को लेकर मैं मुख्यमंत्री से भी बात करूंगी। 

Sonia Gandhi said complete the guarantee of giving Rs 1,500 to women before the lok sabha elections.
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सोनिया गांधी से भेंट की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 1,500 रुपये देने की गारंटी पूरी करने की हिदायत दी है। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शनिवार को सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सोनिया बोलीं, 1,500 रुपये की गारंटी को लेकर मैं मुख्यमंत्री से भी बात करूंगी। सोनिया ने हिमाचल में राज्य सरकार की ओर से एक साल में पूरी की गई गारंटियों को लेकर फीडबैक भी लिया। चंद्र कुमार ने बताया कि सोनिया को हिमाचल सरकार की ओर से एक साल के कार्यकाल में पूरी की जा चुकी ओपीएस की गारंटी, स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने की गारंटी और 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना शुरू करने की गारंटी पूरी करने की जानकारी दी गई।

Trending Videos


साथ ही पशुपालकों से गोबर खरीद योजना जनवरी से शुरू करने और दूध की कीमतों में 6 रुपये प्रतिलीटर की बढ़ोतरी करने के बारे में भी अवगत करवाया गया। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सुनिश्चित आय देने की गारंटी दी थी। सरकार का एक साल पूरा हाेने के बाद भी यह गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित रैली में जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक पेंशन देने और प्रदेश की 2.37 लाख अन्य महिलाओं को भी अगले वर्ष से 1,100 के स्थान पर 1500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed