फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dussehra 2026 vijayadashami 20 october know ravana dahan shubh muhurat importance and significance

विजयादशमी 2026: 20 अक्तूबर को दशहरा, जानिए कब है रावण दहन का मुहूर्त और शस्त्र पूजा का समय

Sun, 18 Oct 2026 02:56 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Oct 2026 02:56 PM IST
सार

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार होता है। आइए जानते हैं इस दिन रावण दहन का शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन
dussehra 2026 vijayadashami 20 october know ravana dahan shubh muhurat importance and significance
दशहरा 2026 : रावण दहन मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में दशहरा पर्व जिसे विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है, यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, विजयादशमी का पर्व हर वर्ष आश्निन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बड़े ही जोश, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन रावण का वध किया था और अर्धम पर धर्म की विजय प्राप्त करते हुए धर्म की स्थापना की थी। इसके अलावा इस दिन नवरात्रि पर मां दुर्गा ने दशमी तिथि पर महिषासुर का वध किया था जिसे विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं दशहरा पर विजया मुहुर्त और महत्व। 
विज्ञापन


दशहरा तिथि 2026 
पंचांग गणना के अनुसार, दशमी तिथि 20 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और समापन 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर पूरे देशभर में दशहरा 20 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का समय 
विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के लिए मुहूर्त 20 अक्तूबर को दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस अवधि के दौरान शस्त्र पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन अपराजिता और शमी के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक।
- अपराह्र पूजा का मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 14 मिनट से शाम 3 बजकर 30 मिनट तक। 

दशहरा पर रावण दहन का शुभ मुहूर्त
शास्त्रों के अनुसार, दशहरे पर रावण दहन सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर प्रदोष काल शुरू होगा, जिसके बाद रावण दहन किया जाएगा। वहीं निशिता मुहूर्त का समय 20 अक्तूबर को रात 11 बजकर 41 मिनट से लेकर 21 अक्तूबर की रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। 

दशहरा का धार्मिक महत्व 
दशहरा का पर्व अर्धम पर धर्म की जीत के रूप में मनाए जाने का महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ही भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था। इस दिन देशभर रावण और भगवान राम के बीच हुए युद्ध का मंचन किया जाता है। अंत में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। वहीं विजयादशमी पर नवरात्रि का समापन होता है, जिसमें मां दुर्गा महिषासुर का वध करती हैं। इस दिन नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि का समापन होता है और व्रत का पारण करते हैं। 

मां दुर्गा की महाआरती से पहले क्यों पढ़ते हैं ‘न मंत्रं नो यंत्रं’ स्तुति? जानें धार्मिक मान्यता

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर कब मनाई जाएगी विजयदशमी? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरे पर क्या होती है दशहरी देने की परंपरा? जानिए इसका महत्व


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed