फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Guruwar Ke Upay vishnu chalisa benefits on thursday in hindi

गुरुवार उपाय: इस एक उपाय से दूर होंगी सभी बाधाएं, विवाह और करियर के खुलेंगे रास्ते

Thu, 01 Oct 2026 05:43 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 01 Oct 2026 05:43 AM IST
सार

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन यह एक छोटा सा उपाय करना शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को लाभ और विवाह मार्ग की बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं। ऐसे में आइए इसे जानते हैं।

विज्ञापन
Guruwar Ke Upay vishnu chalisa benefits on thursday in hindi
गुरुवार उपाय - फोटो : AI

विस्तार

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए इसकी विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। शास्त्रों की मानें, तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की उपासना और उसके सामने दीपक जलाने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती हैं। यही नहीं साधक के भाग्य में वृद्धि होने के भी योग मजबूत बनते हैं। इस दौरान पूजा के साथ-साथ केले का दान और विष्णु चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि, केले के पेड़ की उपासना के समय इस चालीसा का पाठ किया जाए, तो विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होने और जीवन की परेशानियां कम होने की संभावनाएं अधिक होती है। ऐसे में आइए इस शक्तिशाली चालीसा के पाठ को जानते हैं।

विज्ञापन

विष्णु चालीसा पाठ के लाभ
  • मान्यता है कि विष्णु चालीसा का नियमित पाठ करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और विवाह के योग बनते हैं।
  • भगवान विष्णु की आराधना और विष्णु चालीसा के पाठ से भाग्य का साथ मिलने की मान्यता है।
  • नियमित पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार और धन लाभ के योग बनने की मान्यता है।
  • विष्णु चालीसा का पाठ करने से लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।
  • मान्यता है कि इसके प्रभाव से करियर में तरक्की के अवसर मिलते हैं और मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु चालीसा

दोहा
विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥

चौपाई 
नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत, सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।
तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ॥

शंख चक्र कर गदा विराजे, देखत दैत्य असुर दल भाजे ।
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे, काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥

सन्तभक्त सज्जन मनरंजन, दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन, दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥

पाप काट भव सिन्धु उतारण, कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।
करत अनेक रूप प्रभु धारण, केवल आप भक्ति के कारण ॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा, तब तुम रूप राम का धारा ।
भार उतार असुर दल मारा, रावण आदिक को संहारा ॥

आप वाराह रूप बनाया, हिरण्याक्ष को मार गिराया ।
धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया, चौदह रतनन को निकलाया ॥

अमिलख असुरन द्वन्द मचाया, रूप मोहनी आप दिखाया ।
देवन को अमृत पान कराया, असुरन को छवि से बहलाया ॥

कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया, मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया, भस्मासुर को रूप दिखाया ॥

वेदन को जब असुर डुबाया, कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।
मोहित बनकर खलहि नचाया, उसही कर से भस्म कराया ॥

असुर जलन्धर अति बलदाई, शंकर से उन कीन्ह लड़ाई ।
हार पार शिव सकल बनाई, कीन सती से छल खल जाई ॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी, बतलाई सब विपत कहानी ।
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी, वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥

देखत तीन दनुज शैतानी, वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी, हना असुर उर शिव शैतानी ॥

पितृपक्ष 2026: पितरों के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये 5 संकेत, क्या आपको देते हैं दिखाई ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed