सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Karwa chauth 2021 date Can unmarried girls do Karva Chauth vrat know the important rules of fasting

Karwa chauth 2021: क्या अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत, जान लें ये नियम

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 06:12 AM IST
सार

इस बार करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा। जानिए अविवाहित लड़कियों को लिए क्या हैं करवा चौथ व्रत रखने के नियम। यदि आप अविवाहित हैं और यदि करवा चौथ का व्रत करना चाहती हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Karwa chauth 2021 date Can unmarried girls do Karva Chauth vrat know the important rules of fasting
karwa chauth 2021 अविवाहित लड़कियों के लिए व्रत नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम व दांपत्य जीवन की मजबूत डोर का प्रतीक है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत करने से पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। पहले के समय में जब राजा व उनकी सेना युद्ध करने जाते थे तो पत्नियां अपने पति की सलामती व दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती थी। जब उनके पति वापस आ जाते तो वे पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत का पारण करती थी। चंद्रमा को दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी होती है। यही कारण है कि करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। यह व्रत पति को दीर्घायु और दांपत्य जीवन में खुशहाली प्रदान करने वाला माना गया है, इसलिए शादी-शुदा महिलाओं के द्वारा यह व्रत रखने का विधान है लेकिन आज के बदलते परिवेश में अविवाहित लड़कियां भी अपने प्रेमी या मंगेतर के लिए करवा चौथ का व्रत करने लगी हैं। इसके अलावा की समुदाय भी हैं, जिनमें कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत करती हैं। ऐसे में कई बार उनके मन में प्रश्न आता है कि क्या अविवाहित लड़कियां यह व्रत कर सकती हैं या नहीं। यदि किसी लड़की को करवा चौथ का व्रत करना हो तो उससे पहले कुछ बातों को जान लेना बहुत आवश्यक होता है।

Trending Videos



 

Karwa chauth 2021 date Can unmarried girls do Karva Chauth vrat know the important rules of fasting
करवा चौथ - फोटो : istock

क्या अविवाहित लड़कियां कर सकती हैं व्रत
ज्योतिष के अनुसार, अविवाहित लड़कियां भी अपने प्रेमी या मंगेतर के लिए व्रत कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे उन्हें करवा माता का आशीष प्राप्त होता है, लेकिन कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत व पूजन करने के नियमों में कुछ बदलाव हो जाता है। इसलिए यदि आप अविवाहित हैं और करवा चौथ का व्रत करना चाहती हैं तो सबसे पहले इन बातों के बारे में जान लेना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karwa chauth 2021 date Can unmarried girls do Karva Chauth vrat know the important rules of fasting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
  • यदि कोई आविवाहित लड़की करवा चौथ का व्रत करती है तो उसे भी सामान्य तरीके से व्रत रखना चाहिए लेकिन ये निर्जला व्रत करने के बजाए निराहार रहकर व्रत कर सकती हैं। अविवाहित लड़कियों के लिए निर्जला व्रत रखने की कोई बाध्यता नहीं होती है क्योंकि उन्हें सरगी आदि नहीं मिल पाती है। 
  • अविवाहित लड़कियों को करवा चौथ के व्रत में केवल मां करवा की कथा सुननी चाहिए व भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करना चाहिए। 
  • अविवाहित लड़कियां तारों को देखकर अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण कर सकती हैं। मान्यता अनुसार चंद्रमा को अर्घ्य देने का नियम केवल सुहागिन स्त्रियों के लिए होता है।
  • अविवाहित लड़कियों को छलनी के प्रयोग करने की भी कोई बाध्यता नहीं है वे बिना छलनी के ही तारों के दर्शन करके अर्घ्य दे सकती हैं और व्रत का पारण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed