Karwa Chauth 2024: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं। इस खास तिथि पर महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं।
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा के बाद मिट्टी के करवा का क्या करें?
कई महिलाओं के इस बात की जानकारी नहीं होती है कि पूजा के बाद आखिर इस मिट्टी के करवा का क्या करना चाहिए। कई बार लोग पूजा के बाद करवा को यूं ही कहीं रख देते हैं या फिर उसे फेक देते हैं, लेकिन यह बहुत ही अशुभ होता है।
करवा को फेंकना गौरी माता का अपमान करने के बराबर होता है, क्योंकि मिट्टी के बने इस करवा में माता गौरी का वास होता है। यही वजह है कि कभी भी करवा को पूजा के बाद फेंकना नहीं चाहिए।
मिट्टी का करवा पूजा में इस्तेमाल करने के बाद इसे अगले साल के लिए भी रख सकते हैं। इसके लिए पहले करवा को धो लें और फिर सुखा लें। इसके बाद इसे लाल कपड़े से लपेटकर रख लें। आप इसे अगले साल करवा चौथ पर फिर से चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
पूजा के बाद मिट्टी के करवा को नदी में भी प्रवाहित किया जा सकता है या फिर आप इसे किसी पेड़ के नीचे भी रख सकते हैं। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पेड़ के पास गंदगी न हो।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X