प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवी तुलसी और भगवान विष्णु के विग्रह स्वरूप शालीग्राम जी का पूजन किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 15 नवंबर 2021 दिन सोमवार को किया जाएगा। तुलसी विवाह के साथ ही इस दिन से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। मान्यता है कि तुलसी विवाह संपन्न करवाने से कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है वह मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। यदि किसी के विवाह में विलम्ब हो रहा है या बार बार अड़चन आ रही हैं तो तुलसी विवाह के दिन कुछ उपाय किए जा सकते हैं। मान्यता है कि तुलसी जी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। तो चलिए जानते हैं विवाह की बाधाओं को दूर करने के उपाय।
Tulsi Vivah 2021: शादी में आ रही है अड़चन को दूर करने के लिए, तुलसी विवाह पर करें ये उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन