{"_id":"68ad64fbc57043ac0901db16","slug":"asia-cup-hockey-hockey-india-gives-a-gift-to-fans-spectators-will-get-free-entry-in-asia-cup-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: हॉकी इंडिया का फैंस को तोहफा, बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asia Cup: हॉकी इंडिया का फैंस को तोहफा, बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार
पुरूष एशिया कप हॉकी में आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै भाग लेंगे।

भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा, 'प्रशंसक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू टिकट जिनी डॉट इन या हॉकी इंडिया ऐप के जरिये मुफ्त टिकट पा सकते हैं। उन्हें प्रक्रिया पूरी करने पर वर्चुअल टिकट मिलेगा।

Trending Videos
आठ टीमें लेंगी हिस्सा
हीरो पुरूष एशिया कप में आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै भाग लेंगे। यह 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालिफायर टूर्नामेंट भी है। भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारत को 29 अगस्त को चीन से, 31 को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलना है।

2017 में जीता था पिछला खिताब
मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और एशिया की नंबर एक टीम भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप का खिताब जीता था। तब उसने फाइनल में मलयेशिया को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम 2022 में जकार्ता में खेले गए एशिया कप में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।

पूर्व खिलाड़ियों ने भारत को दावेदार बताया
हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि भारत बिहार के राजगीर में होने वाले आगामी पुरुष एशिया कप को जीतने और अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का प्रबल दावेदार है। भारत की 1975 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अजीतपाल सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को प्रबल दावेदार बताया, लेकिन खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने के लिए भी चेताया।

एशिया कप हॉकी
- फोटो : ANI/PTI
ट्रॉफी का हुआ अनावरण
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशिया कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसके साथ ही टूर्नामेंट की उल्टी गिनती शुरू हो गई। एशिया कप ट्रॉफी के अनावरण के अवसर पर तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता हरबिंदर सिंह और पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद भी उपस्थित थे।