फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Neeru Dhanda, Kynan Chenai Win Mixed Trap Gold with Asian Record

एशियन गेम्स: नीरू-किनान की जोड़ी का गोल्डन निशाना, शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप में स्वर्ण पदक के साथ बनाया रिकॉर्ड

Wed, 30 Sep 2026 12:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

भारत की नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 34/40 का स्कोर करते हुए एशियन रिकॉर्ड बनाया। यह नीरू का इन खेलों में दूसरा स्वर्ण है। भारत के कुल पदकों की संख्या अब 57 हो गई है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Neeru Dhanda, Kynan Chenai Win Mixed Trap Gold with Asian Record
नीरू किनान - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत की नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 34/40 का स्कोर किया, जो एशियन रिकॉर्ड है। इसके साथ ही भारत ने दिन का तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन

नीरू का दूसरा गोल्ड, किनान के साथ किया कमाल
नीरू ढांडा के लिए यह एशियन गेम्स में दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने इससे पहले महिला ट्रैप स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतकर भारत के लंबे इंतजार को खत्म किया था। अब नीरू ने अनुभवी निशानेबाज किनान चेनाई के साथ मिलकर मिक्स्ड ट्रैप में भी सोना जीत लिया। 36 वर्षीय किनान ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक और स्वर्ण दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी शुरुआत के बाद जोरदार वापसी
नीरू की शुरुआत फाइनल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। वह अपने पहले दो शॉट चूक गईं और शुरुआती पांच शॉट में तीन निशाने चूक गए। हालांकि, इसके बाद भारतीय निशानेबाज ने शानदार वापसी की। नीरू और किनान ने अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर किया और फाइनल के अंत तक शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन

34/40 के स्कोर से बनाया एशियन रिकॉर्ड
नीरू और किनान ने फाइनल में 40 में से 34 निशाने सटीक लगाए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय जोड़ी ने नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इस स्पर्धा के फाइनल में एशियन रिकॉर्ड कतर के नाम था। कतर ने इसी साल जनवरी में 30 का स्कोर किया था। फाइनल में कतर ने 32/40 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चीन ने 23 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीरंदाजी के बाद शूटिंग में भी गोल्ड
भारत के लिए एशियन गेम्स में बुधवार की शुरुआत शानदार रही। पहले महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में स्वर्ण जीता। इसके बाद चिकिथा तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की मिश्रित टीम ने भी कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड अपने नाम किया। अब नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने शूटिंग में तीसरा स्वर्ण भारत की झोली में डाल दिया है। बॉक्सिंग में प्रिया घंघस ने कांस्य पदक जीता है।

भारत के 57 पदक पूरे
नीरू और किनान के स्वर्ण के बाद एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 57 हो गई है। भारत के खाते में अब 9 स्वर्ण, 21 रजत और 27 कांस्य पदक हैं। पदक तालिका में भारत एक स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है।
 
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 2 0 0 2
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 2 2
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 9 21 27 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed