फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Games: Rinku, Soumya Shine with Gold Medals for India

एशियन पैरा गेम्स: रिंकू का गोल्डन थ्रो, सौम्या की स्वर्णिम दौड़; भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2026 05:51 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 19 Oct 2026 05:51 PM IST
सार

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रिंकू ने पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में 65.11 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अजीत सिंह ने 65.02 मीटर के थ्रो से रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, महिलाओं की 1500 मीटर टी12/टी13 स्पर्धा में सौम्या ने स्वर्ण और राधा वेंकटेश ने रजत पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
Asian Para Games: Rinku, Soumya Shine with Gold Medals for India
रिंकू और सौम्या - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रिंकू ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अजीत सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं, इंडोनेशिया के सक्त्योनो आर. ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रिंकू ने 65.11 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके साथी भारतीय खिलाड़ी अजीत सिंह ने 65.02 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में महज 9 सेंटीमीटर का अंतर रहा। इंडोनेशिया के सक्त्योनो आर. ने 55.30 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत के लिए यह उपलब्धि पैरा-एथलेटिक्स में देश की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मजबूती को दर्शाती है।
विज्ञापन
Trending Videos

कोकिला ने जूडो में जीता रजत पदक
भारतीय खिलाड़ी कोकिला को जूडो स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) की खिलाड़ी कोकिला को किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक क्यजी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में आइबिके ने 21 सेकंड में इप्पोन के जरिए जीत दर्ज की। आइबिके 2026 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता और 2025 एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता हैं। कोकिला ने इससे पहले 2022 एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की जे2-48 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। लॉस एंजिलिस पैरालंपिक 2028 की तैयारी के लिए भार वर्गों में बदलाव के बाद अब वह 52 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौम्या ने 1500 मीटर में जीता स्वर्ण, राधा को मिला रजत
पैरा-एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 1500 मीटर टी12/टी13 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक भारत की झोली में डाले। सौम्या ने अपने गाइड भरत कुमार के साथ दौड़ पूरी करते हुए 5 मिनट 12.39 सेकंड का समय दर्ज किया और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 621 रजा अंक हासिल किए। वहीं, राधा वेंकटेश ने अपने गाइड गोविंद सोलंकी के साथ 5 मिनट 30.90 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता। राधा के खाते में 421 रजा अंक आए। जापान की माना सासाकी ने 5 मिनट 12.15 सेकंड का समय दर्ज किया, लेकिन 336 रजा अंकों के साथ उन्हें कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा में पदकों का निर्धारण रजा अंकों के आधार पर हुआ।
विज्ञापन

सौम्या और राधा का रहा शानदार रिकॉर्ड
कर्नाटक की रहने वाली सौम्या इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। एशियन पैरा गेम्स से पहले उन्होंने 2025 एशियन यूथ पैरा गेम्स, 2026 नई दिल्ली ग्रां प्री और 2026 इंडियन ओपन में स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं, कर्नाटक की ही राधा वेंकटेश ने 2023 एशियन पैरा गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा, उन्होंने 2018 एशियन पैरा गेम्स में एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारतीय खिलाड़ियों के इन प्रदर्शनों ने एशियन पैरा गेम्स में देश की पदक तालिका को मजबूती दी है। भाला फेंक, जूडो और पैरा-एथलेटिक्स में मिली इन सफलताओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय पैरा खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी क्षमता को फिर से रेखांकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed