Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth and Lakshya Sen progressed to the men's singles quarterfinals at Kumamoto Masters

कुमामोतो मास्टर्स: श्रीकांत और लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब किससे होगा सामना?

Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत और लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

विज्ञापन
Kidambi Srikanth and Lakshya Sen progressed to the men's singles quarterfinals at Kumamoto Masters
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल करके पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी कोदाई नाराओका को 21-15, 11-21, 21-18 से हराकर उलटफेर किया। अब उनका मुकाबला जापान के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज कोकी वातानाबे से होगा।
विज्ञापन


लक्ष्य ने किसे हराया? 
जर्मनी में हाइलो ओपन जीतने वाले आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीन के डोंग तियान याओ को 21-8, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला जापान के युशी तनाका से होगा। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज लक्ष्य वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं और चीन में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें शीर्ष आठ में जगह बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed