{"_id":"6af58b106eaf961bac06f661","slug":"kidambi-srikanth-and-lakshya-sen-progressed-to-the-men-s-singles-quarterfinals-at-kumamoto-masters-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुमामोतो मास्टर्स: श्रीकांत और लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब किससे होगा सामना?","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कुमामोतो मास्टर्स: श्रीकांत और लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब किससे होगा सामना?
Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
सार
भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत और लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल करके पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी कोदाई नाराओका को 21-15, 11-21, 21-18 से हराकर उलटफेर किया। अब उनका मुकाबला जापान के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज कोकी वातानाबे से होगा।
लक्ष्य ने किसे हराया?
जर्मनी में हाइलो ओपन जीतने वाले आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीन के डोंग तियान याओ को 21-8, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला जापान के युशी तनाका से होगा। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज लक्ष्य वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं और चीन में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें शीर्ष आठ में जगह बनानी होगी।