फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026: India's Day by day Full Schedule Live Streaming details all you need to know

Explainer: कितने बजे से होगा राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन समारोह? जानें भारत का पूरा कार्यक्रम; कहां देखें मैच

Wed, 22 Jul 2026 10:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jul 2026 10:46 AM IST
सार

फुटबॉल विश्व कप की गहमागहमी खत्म होते ही भारतीय खेलप्रेमियों की निगाहें अब ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 पर टिक गई हैं, जिनकी शुरुआत स्कॉटलैंड में 23 जुलाई से होने जा रही है। भारतीय दल भी इन खेलों में अपना परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानते हैं पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा और भारत में प्रशंसक कितने बजे से मुकाबला देख सकेंगे...

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026: India's Day by day Full Schedule Live Streaming details all you need to know
राष्ट्रमंडल खेल 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 ग्लासगो में भारत का अभियान गुरुवार को लॉन बॉल्स प्रतियोगिता के साथ शुरू हो रहा है। मालूम हो कि 2022 के बर्मिंघम खेलों में भारत ने इस खेल में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया था। इस बार घटाए गए रोस्टर के बीच भारत की पदक की मुख्य उम्मीदें एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और मुक्केबाजी पर टिकी हैं।
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026: India's Day by day Full Schedule Live Streaming details all you need to know
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : IANS
32 साल में सबसे छोटा राष्ट्रमंडल खेल
इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 20 खेलों के मुकाबले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महज 10 खेल शामिल किए गए हैं। यह पिछले 32 साल में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल स्पर्धाओं की सबसे कम संख्या है। आखिरी बार 1994 में कनाडा के विक्टोरिया में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 10 स्पर्धाएं आयोजित की गई थीं। ग्लास्गो 2026 में खेलों में कटौती का बड़ा नुकसान भारत को होगा, जिसे पदक तालिका में ऊपर पहुंचाने वाले कुश्ती, शुटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे सभी खेल इस बार सूची से गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के प्रमुख पदक दावेदार
  • एथलेटिक्स: भाला फेंक के स्टार नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के मुख्य दावेदार हैं, जहां उनका सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से होगा। इसके अलावा मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) और गुलवीर सिंह (दूरी दौड़) से भी पदक की उम्मीदें हैं।
  • भारोत्तोलन: ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण की प्रबल दावेदार हैं। उनके साथ बिंद्यारानी देवी और ज्ञानेश्वरी यादव भी पोडियम तक पहुंचने की रेस में हैं।
  • मुक्केबाजी: ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और विश्व चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया दल की अगुआई कर रही हैं। इनके अलावा साक्षी चौधरी और प्रीति पवार भी स्वर्ण पदक की दौड़ में शामिल हैं।
  • अन्य खेल: जूडो में तुलिका मान, लॉन बॉल्स टीम और पैरा-एथलेटिक्स में विश्व पदक विजेता सोमन राणा भारत के मुख्य पदक दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026: India's Day by day Full Schedule Live Streaming details all you need to know
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : Commonwealth games
आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय समयानुसार भारत का पूरा शेड्यूल...

पहला दिन: गुरुवार, 23 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 2:00 बजे - पुरुष एकल ग्रुप चरण 
दोपहर 2:00 बजे - महिला युगल ग्रुप चरण 
उद्घाटन समारोह: रात 10:30 बजे से

दूसरा दिन: शुक्रवार, 24 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पुरुष एकल और महिला युगल ग्रुप चरण 
मुक्केबाजी: दोपहर 3:30 बजे - प्रारंभिक मुकाबले (राउंड ऑफ 32 / राउंड ऑफ 16)
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक: शाम 4:30 बजे - पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
पैरा पावरलिफ्टिंग: शाम 5:30 बजे - पुरुष और महिला लाइटवेट फाइनल
रात 10:30 बजे - पुरुष और महिला हैवीवेट फाइनल
तैराकी/पैरा तैराकी: रात 11:30 बजे - पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल

Commonwealth Games 2026: India's Day by day Full Schedule Live Streaming details all you need to know
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : IANS
तीसरा दिन: शनिवार, 25 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण मैच
मुक्केबाजी: दोपहर 3:30 बजे - पहला दौर/ राउंड ऑफ 16 मैच
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक: शाम 4:30 बजे - महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: रात 9:30 बजे - भारत (महिला) बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप चरण)
तैराकी: रात 11:30 बजे - पुरुष S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल

चौथा दिन: रविवार, 26 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण मैच
भारोत्तोलन: दोपहर 2:00 बजे - पुरुष 60 किग्रा फाइनल
शाम 6:30 बजे - महिला 48 किग्रा फाइनल
रात 11:00 बजे - पुरुष 65 किग्रा फाइनल
मुक्केबाजी: दोपहर 3:30 बजे - दूसरे दौर के मैच
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक: शाम 4:30 बजे - पुरुष व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फाइनल
रात 10:30 बजे - महिला व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फाइनल

पांचवां दिन: सोमवार, 27 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण; रात 8:30 बजे - सेमीफाइनल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ (R1), लंबी कूद (क्वालिफाइंग), पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ (R1)
रात 11:00 बजे - पुरुष ऊंची कूद फाइनल, 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल, महिला शॉट पुट F57 फाइनल
तैराकी: दोपहर 3:00 बजे - पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट; रात 11:30 बजे - फाइनल
भारोत्तोलन: शाम 5:30 बजे - महिला 53 किग्रा और 58 किग्रा फाइनल
देर रात 12:30 बजे - पुरुष 79 किग्रा फाइनल
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: रात 9:30 बजे - भारत (महिला) बनाम नाइजीरिया (ग्रुप चरण) 

छठा दिन: मंगलवार, 28 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पदक मैच (पुरुष एकल और महिला युगल)
शाम 7:30 बजे - पुरुष युगल और महिला एकल ग्रुप चरण
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष 400 मीटर राउंड 1
रात 11:00 बजे - महिला ऊंची कूद फाइनल, पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल और फाइनल
भारोत्तोलन: शाम 6:30 बजे - महिला 63 किग्रा फाइनल; रात 11:00 बजे - महिला 69 किग्रा फाइनल

सातवां दिन: बुधवार, 29 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पुरुष युगल और महिला एकल ग्रुप चरण 
भारोत्तोलन: दोपहर 2:00 बजे - महिला 77 किग्रा फाइनल; शाम 6:30 बजे - पुरुष 94 किग्रा फाइनल
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष शॉट पुट क्वालिफाइंग, पुरुष 200 मीटर राउंड 1
रात 11:00 बजे - पुरुष लंबी कूद फाइनल, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल

आठवां दिन: गुरुवार, 30 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पुरुष युगल और महिला एकल ग्रुप चरण
ट्रैक साइकिलिंग: दोपहर 2:30 बजे - क्वालिफाइंग राउंड; रात 8:30 बजे - टीम पर्स्यूट और टीम स्प्रिंट फाइनल
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष भाला फेंक क्वालिफाइंग, पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग, पुरुष डेकाथलॉन
रात 11:00 बजे - महिला डिस्कस थ्रो फाइनल, महिला 5000 मीटर फाइनल, पुरुष शॉट पुट फाइनल
भारोत्तोलन: शाम 6:30 बजे - महिला +86 किग्रा फाइनल; रात 11:00 बजे - पुरुष +110 किग्रा फाइनल

नौवां दिन: शुक्रवार, 31 जुलाई
जूडो: दोपहर 3:30 बजे - प्रारंभिक दौर; रात 8:30 बजे - फाइनल ब्लॉक
मुक्केबाजी: दोपहर 3:00 बजे - सेमीफाइनल मुकाबले
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले हीट
रात 11:00 बजे - पुरुष भाला फेंक फाइनल, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल, पुरुष 200 मीटर फाइनल

10वां दिन: शनिवार, 1 अगस्त
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण; रात 9:00 बजे - सेमीफाइनल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल, महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल, पुरुष 400 मीटर फाइनल
रात 11:00 बजे - पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल, पुरुष 5000 मीटर फाइनल, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनल
मुक्केबाजी: दोपहर 3:00 बजे और रात 9:00 बजे - फाइनल
ट्रैक साइकिलिंग: शाम 7:30 बजे - व्यक्तिगत स्प्रिंट फाइनल और 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल

11वां दिन: रविवार, 2 अगस्त
ट्रैक साइकिलिंग: दोपहर 1:30 बजे - 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल और 40 किमी पॉइंट्स रेस
जूडो: दोपहर 2:30 बजे - हैवीवेट प्रारंभिक दौर; शाम 7:30 बजे - पदक मैच
समापन समारोह: रात 10:30 बजे से

Commonwealth Games 2026: India's Day by day Full Schedule Live Streaming details all you need to know
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : Commonwealth games
भारत में कहां देख सकेंगे राष्ट्रमंडल खेल के मुकाबले
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूर्दशन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। दर्शक इन्हें डीडी फ्री डिश पर भी देख सकते हैं। वहीं, इन खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप उपलब्ध होगी। दर्शक Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed