{"_id":"6a674f4b11d488fcd305930c","slug":"commonwealth-games-2026-indian-athelete-performance-in-atheletics-and-para-atheletics-heat-and-final-updates-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026: भारतीय एथलीटों का कैसा रहा प्रदर्शन? श्रीशंकर-लोकेश पदक की दौड़ में; गुरिंदरवीर ने किया निराश","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026: भारतीय एथलीटों का कैसा रहा प्रदर्शन? श्रीशंकर-लोकेश पदक की दौड़ में; गुरिंदरवीर ने किया निराश
Mon, 27 Jul 2026 06:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:00 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हुए। भारत ने पुरुष लंबी कूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में पदक की उम्मीद बरकरार रखी है। वहीं, पुरुष 100 मीटर दौड़ में निराशा मिली है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल
- फोटो : SAI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में आज से एथलेटिक्स की शुरुआत हुई। भारत के लिए अब तक एथलीटों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुष लंबी कूद में श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन ने फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीद जगाई है, जबकि पुरुष 100 मीटर में गुरिंदरवीर को निराशा मिली। आइए जानते हैं कि एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है...
पहले ही प्रयास में मुरली ने किया क्वालिफाई
लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने अपने पहले ही प्रयास में क्वालिफाइंग स्तर पार करके फाइनल में जगह बना ली। श्रीशंकर ने ग्रुप ए में अपने पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर के प्रयास से फाइनल में जगह बना ली। उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.38 मीटर है। श्रीशंकर को उम्मीद है कि वह 2022 में खेलों के पिछले सत्र में जीते रजत पदक को बेहतर करेंगे। इसी स्पर्धा में भारत के एक अन्य एथलीट लोकेश सत्यनाथन भी फाइनल में पहुंच गए। लोकेश क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में थे और उन्होंने 7.77 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई किया। लोकेश अपने ग्रुप में चौथे और कुल सातवें नंबर पर रहकर फाइनल में पहुंचे। फाइनल के लिए क्वालिफाइंग स्तर आठ मीटर या सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कम से कम 12 खिलाड़ी था।
गुरिंदरवीर सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूके
भारत के फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और 10.39 सेकेंड के निराशाजनक समय के साथ हीट में 28वें स्थान पर रहने के बाद पुरुषों की 100 मीटर दौड़ की स्पर्धा से बाहर हो गए। भारतीय खिलाड़ी ने अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन वह कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहे और इस तरह से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। पंजाब के 25 वर्षीय खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वह 10.10 सेकेंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं। लेकिन यहां वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए।
विज्ञापन
शिर्से ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस शिर्से हीट में 13.76 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए। इस 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हीट एक में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें इंग्लैंड के सैमुअल बेनेट ने 13.20 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रत्येक हीट में पहले तीन और अगले दो सबसे तेज धावक प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचेंगे। फाइनल सोमवार रात 2:15 बजे होगा। शिर्से ने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले महीने लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज नौ में किया था जहां उन्होंने 13.27 सेकेंड का समय निकाला, जो वर्तमान में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।