फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026: Indian Campaign in Track Cycling Harshveer singh, Dinesh Kumar and Ronaldo singh

CWG 2026: ट्रैक साइकिलिंग में भारतीय अभियान समाप्त, एक भी पदक नहीं जीत सके राइडर; अंतिम दिन कैसा रहा प्रदर्शन?

Sun, 02 Aug 2026 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Aug 2026 05:42 PM IST
सार

भारतीय साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में 20वें स्थान पर रहे। वहीं, हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस के क्वालिफाइंग दौर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर हो गए जिसके साथ ही देश का इस खेल में अभियान समाप्त हो गया

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026: Indian Campaign in Track Cycling Harshveer singh, Dinesh Kumar and Ronaldo singh
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : SAI Media

विस्तार

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की ट्रैक साइकिलिंग स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। इस स्पर्धा में भारत एक भी पदक नहीं जीत सका। अंतिम दिन हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार ने पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस में हिस्सा लिया, जबकि रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में चुनौती पेश करते हुए नजर आए। दोनों ही इवेंट में भारतीय राइडर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 
विज्ञापन


हर्षवीर और दिनेश फाइनल में भी नहीं पहुंचे
भारतीय साइकिलिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस के क्वालिफाइंग दौर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए। हर्षवीर क्रिस होय वेलोड्रोम में आयोजित क्वालिफाइंग की पहली हीट में रेस पूरी नहीं कर सके, जबकि दिनेश 12 प्रतिभागियों में 11वें स्थान पर रहे। प्रत्येक हीट से अंतिम तीन स्थान पर रहने वाले साइकिलिस्ट बाहर हो जाते हैं। 
विज्ञापन


रोनाल्डो टाइम ट्रायल में 20वें स्थान पर रहे
भारतीय साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में 20वें स्थान पर रहे। रोनाल्डो ने 1000 मीटर टाइम ट्रायल में एक मिनट 4.191 सेकेंड का समय निकाला और 20वां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में केवल तीन साइकिलिस्ट ही एक मिनट से कम समय में दौड़ पूरी कर सके। ऑस्ट्रेलिया के लेह हॉफमैन ने 58.530 सेकेंड के समय से स्वर्ण और इंग्लैंड के जोसेफ ट्रूमैन ने 59.525 सेकेंड के समय से रजत पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया के टेट रायन ने 59.684 सेकेंड के समय से कांस्य पदक हासिल किया। इस नतीजे के साथ ही भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में साइकिलिंग अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed