फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CWG 2026 Day-11 Live: 40+ पदक पर भारत की नजर; साइकिलिंग-जूडो में मेडल की उम्मीद बरकरार

Sun, 02 Aug 2026 03:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Aug 2026 03:02 PM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 11 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज 11वां दिन है। भारत की नजर पदकों की संख्या को 40 के पार पहुंचाने पर है। आज साइकिलिंग और जूडो में भारतीय एथलीट्स उतरेंगे। वहीं, समापन समारोह के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स का बैटन भारत को सौंपा जाएगा। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में होना है।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 11 Live: Cycling Judo Athletes Medals Tally Results Updates Highlights
ईशरूप - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

02:52 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: जूडो में ईशरूप नारंग क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अंतिम दिन भारत की जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग ने शानदार शुरुआत करते हुए महिला 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। राउंड ऑफ-16 मुकाबले में ईशरूप ने मेजबान स्कॉटलैंड की निकोल वुड को रोमांचक मुकाबले में हराया। निर्धारित समय तक दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई अंक नहीं बन सका, जिसके बाद मुकाबला गोल्डन स्कोर में पहुंचा।

गोल्डन स्कोर में ईशरूप ने दबाव के बीच बेहतरीन संयम दिखाया और युको (Yuko) के आधार पर जीत दर्ज करते हुए घरेलू दर्शकों की पसंदीदा खिलाड़ी निकोल वुड को बाहर कर दिया। अब ईशरूप नारंग क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी और जीत दर्ज करने पर भारत के लिए पदक की उम्मीदें और मजबूत हो जाएंगी।

02:03 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: भारत का शेड्यूल (2 अगस्त, रविवार)

समय (IST) स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी / मुकाबला
2:09 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस (पहला दौर)
2:30 PM जूडो ईशरूप नरंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड), महिला -78 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
2:40 PM* जूडो अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस), पुरुष -100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
3:00 PM* जूडो यश घंघास – पुरुष +100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
नोट: जूडो में भारतीय खिलाड़ी शुरुआती मुकाबले जीतते हैं तो वे दिन में आगे के राउंड
और शाम से शुरू होने वाले सेमीफाइनल तथा पदक मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
3:51 PM ट्रैक साइक्लिंग रोनाल्डो सिंह – पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
7:30 PM से जूडो सेमीफाइनल (यदि भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करते हैं)
8:40 PM पैरा साइक्लिंग लीसा दास – महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
9:09 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल (यदि क्वालिफाई करते हैं)
विज्ञापन
02:03 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की शुरुआत करेगा अहमदाबाद

प्रतियोगिता के समापन समारोह में एक ऐतिहासिक पल भी देखने को मिलेगा। ग्लास्गो 2026 के समापन के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और होस्ट बैटन आधिकारिक रूप से अहमदाबाद को सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही भारत में होने वाले 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की औपचारिक मेजबानी यात्रा शुरू हो जाएगी।
02:02 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: ट्रैक साइक्लिंग में भी पदक पर नजर

वेलोड्रोम में दिन की शुरुआत दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों के पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस के पहले दौर से होगी। इसके बाद रोनाल्डो सिंह लैटोंजम पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में पदक के लिए चुनौती देंगे। वहीं पैरा साइक्लिंग में लीशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में हिस्सा लेंगी। यदि दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों क्वालिफाई करते हैं तो वे रात में होने वाले 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल में भी उतरेंगे।

02:02 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: जूडो में तीन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद

भारत की ओर से महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नरंग, पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह और पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास चुनौती पेश करेंगे। अब तक जूडो में भारत चार पदक जीत चुका है। यदि ये तीनों खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहते हैं तो भारत का कुल पदक आंकड़ा 40 के पार पहुंच सकता है। तीनों खिलाड़ियों के शुरुआती मुकाबले दोपहर में होंगे। जीत मिलने पर वे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर पदक मुकाबलों में उतरेंगे। जूडो के सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
01:58 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day-11 Live: 40+ पदक पर भारत की नजर; साइकिलिंग-जूडो में मेडल की उम्मीद बरकरार

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज 11वां दिन है। भारत की नजर पदकों की संख्या को 40 के पार पहुंचाने पर है। आज साइकिलिंग और जूडो में भारतीय एथलीट्स उतरेंगे। वहीं, समापन समारोह के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स का बैटन भारत को सौंपा जाएगा। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में होना है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed