फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2026 Medals Tally: 39 पदकों के साथ तालिका में किस स्थान पर है भारत? किस एथलीट ने दिलाया कौन सा मेडल? जानें

Sun, 02 Aug 2026 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Aug 2026 09:31 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। मुक्केबाजी में रिकॉर्ड सात स्वर्ण, जूडो में ऐतिहासिक सफलता और एथलेटिक्स-पैरा एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत को टॉप-4 तक पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
CWG 2026 Medals Tally: India Climbs To Fourth With 39 Medals, Full List Of Medal Winners
मुक्केबाजी में भारत का दमदार प्रदर्शन - फोटो : IANS

ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने इतिहास रचते हुए पदक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। 10वें दिन मुक्केबाजी, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के खाते में अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य सहित कुल 39 पदक हो गए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है।



खास बात यह है कि इस बार भारत ने कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे अपने मजबूत खेलों के बिना भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुक्केबाजी में रिकॉर्ड सात स्वर्ण, जूडो में पहली बार दो स्वर्ण और एथलेटिक्स में कई ऐतिहासिक उपलब्धियों ने भारत के अभियान को यादगार बना दिया।

CWG 2026 Medals Tally: India Climbs To Fourth With 39 Medals, Full List Of Medal Winners
मुक्केबाजों के नाम बाएं से- सचिन, जैस्मिन, साक्षी, प्रिया, अंकुश, प्रीति - फोटो : IANS

मुक्केबाजी ने दिलाई सबसे बड़ी छलांग
भारत की सबसे बड़ी सफलता मुक्केबाजी में रही। महिला वर्ग में प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश (70 किग्रा) ने भी गोल्ड अपने नाम किया। लवलीना बोरगोहेन, जादूमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक जीतकर भारत का कुल मुक्केबाजी प्रदर्शन 10 पदकों तक पहुंचाया।

CWG 2026 Medals Tally: India Climbs To Fourth With 39 Medals, Full List Of Medal Winners
जूडो में स्वर्ण जीतने वाले अस्मिता और हर्ष - फोटो : IANS

जूडो और एथलेटिक्स में भी बना इतिहास
जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने। यामिनी मौर्य ने रजत और उन्नति शर्मा ने कांस्य जीतकर भारत को इस खेल में रिकॉर्ड चार पदक दिलाए। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में कांस्य जीतकर इतिहास रचा। वह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स के दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले वह 10,000 मीटर में रजत जीत चुके थे। वहीं प्रवीण चित्रावेल ने ट्रिपल जंप में रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
CWG 2026 Medals Tally: India Climbs To Fourth With 39 Medals, Full List Of Medal Winners
सोमन राणा और शुभम जुयाल - फोटो : Twitter

पैरा एथलेटिक्स में स्वर्णिम प्रदर्शन
पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने पुरुष F57 शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता और मजबूत किया। इसी स्पर्धा में शुभम जुयाल ने रजत पदक हासिल किया। इससे पहले शर्मिला धनखड़ और दिलीप महादू गावित भी स्वर्ण जीत चुके हैं।

अंतिम दिन 40 के पार पहुंचने का मौका
रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत की चुनौती जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में होगी। ईशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास से जूडो में पदक की उम्मीद है, जबकि ट्रैक साइक्लिंग में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। यदि भारत एक और पदक जीतता है तो उसका कुल आंकड़ा 40 के पार पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
CWG 2026 Medals Tally: India Climbs To Fourth With 39 Medals, Full List Of Medal Winners
सेल्वा प्रभु और प्रवीण चित्रावेल ने ट्रिपल जंप में पदक जीते - फोटो : ANI

पदक तालिका

स्थान देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 65 41 52 158
2 इंग्लैंड 26 41 35 102
3 कनाडा 18 20 21 59
4 भारत 13 17 9 39
5 स्कॉटलैंड 13 8 17 38
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed