{"_id":"6a6dd26b3bdb12291203ceee","slug":"commonwealth-games-2026-india-medals-in-boxing-gold-silver-bronze-winners-list-highlights-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Boxing Highlights: भारत ने ग्लास्गो में महज 30 मिनट में जीते दो स्वर्ण, प्रीति-जैस्मिन ने दिखाया दमखम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026 Boxing Highlights: भारत ने ग्लास्गो में महज 30 मिनट में जीते दो स्वर्ण, प्रीति-जैस्मिन ने दिखाया दमखम
Sat, 01 Aug 2026 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:33 PM IST
सार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 30 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रीति पवार ने 54 किग्रा और जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज कर भारत की स्वर्णिम सफलता को और मजबूत किया।
विज्ञापन
प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों ने महज 30 मिनट में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने 'गोल्डन पंच' लगाए। साढ़े चार बजे खेलने उतरीं प्रीति ने महिलाओं की 54 किलोग्राम प्रतियोगिता में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से फाइनल बाउट जीती। वहीं, इसके 15 मिनट बाद रिंग में उतरते हुए जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्दन आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
प्रीति पवार
- फोटो : IANS
प्रीति ने डेलगाडो को 5-0 से हराया
प्रीति पवार ने 'राउंड ऑफ-16' में मलावी की डेबोरा म्टेंजे को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से जीत हासिल की थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से हराया। प्रीति ने सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराने के बाद फाइनल में भी कनाडाई बॉक्सर के खिलाफ इतने ही अंतर से जीत हासिल की।
- एसईसी हॉल-5 में दिन के पहले मुकाबले में भारत की प्रीति ने इंग्लैंड की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की।
- पहले राउंड में सभी पांच जजों ने प्रीति के पक्ष में 10-10 अंक दिए। इसके बाद दूसरे राउंड में एक बार फिर प्रीति ने सभी जजों से पूरे अंक हासिल किए।
- दूसरे राउंड तक प्रीति इंग्लैंड की मुक्केबाज के खिलाफ काफी हावी नजर आ रही थीं। एक ओर प्रीत के हर एक पंच में दम दिख रहा था, तो दूसरी तरफ डेलगाडो के पंच सही लैंड नहीं हो रहे थे।
- तीसरे राउंड में प्रीति ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को थकाने की पूरी कोशिश की, क्योंकि शुरुआती दो राउंड में उन्होंने बड़ा फासला हासिल कर लिया था।
- तीसरे राउंड में एक बार फिर प्रीति ने अपनी पावर दिखाते हुए सभी 5 जजों से 10-10 अंक हासिल करते हुए गोल्ड सुनिश्चित किया।
प्रीति पवार ने 'राउंड ऑफ-16' में मलावी की डेबोरा म्टेंजे को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से जीत हासिल की थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से हराया। प्रीति ने सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराने के बाद फाइनल में भी कनाडाई बॉक्सर के खिलाफ इतने ही अंतर से जीत हासिल की।
जैस्मिन लंबोरिया
- फोटो : IANS
जैस्मिन ने दिग्गज वॉल्श को दी शिकस्त
जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलीस ग्लिन को 4-1 से शिकस्त दी। इसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने लिसोथो की रापेलैंग मासेलेला को 5-0 से हराया था। खबर लिखे जाने तक भारत ने कुल मिलाकर 30 पदक जीत लिए हैं। इनमें आठ स्वर्ण, 15 रजत और सात कांस्य पदक हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है।
- दूसरी ओर, जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्दन आयरलैंड की मिकेला वॉल्श के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की।
- पहले राउंड 3-2 से जैस्मिन के पक्ष में रहा था। उन्हें तीन जजों ने 10-10 अंक दिए। वहीं, दो जजों ने 9-9 अंक दिए। वहीं, वॉल्श को दो जजों ने 10-10 अंक दिए और तीन जजों ने 9-9 अंक दिए।
- दूसरे राउंड में जैस्मिन पूरी तरह से विपक्षी बॉक्सर पर हावी नजर आईं। उन्होंने सर्वसम्मति से दूसरा राउंड जीत लिया। पांचों जजों ने जैस्मिन को 10-10 अंक दिए।
- जैस्मिन ने तीसरा राउंड 4-1 से अपने नाम करते हुए देश को सातवां गोल्ड दिलाया। यानी तीनों राउंड जैस्मिन ने ही जीते।
जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलीस ग्लिन को 4-1 से शिकस्त दी। इसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने लिसोथो की रापेलैंग मासेलेला को 5-0 से हराया था। खबर लिखे जाने तक भारत ने कुल मिलाकर 30 पदक जीत लिए हैं। इनमें आठ स्वर्ण, 15 रजत और सात कांस्य पदक हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जादूमणि
- फोटो : IANS
जादूमणि को मिला रजत
पुरुष मुक्केबाजी में जादूमणि सिंह ने रजत पदक जीता। क़ड़े मुकाबले में जादूमणि को ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के खिलाफ पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जादूमणि ने पहला राउंड खंडित फैसले में अपने नाम किया था, लेकिन डिक्सन ने अगले दोनों राउंड में दमदार वापसी की और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।