फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2026: PM Modi, President Murmu Congratulate India's Boxing, Para Athletics Medal Winners

CWG 2026: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, बॉक्सिंग-एथलेटिक्स स्टार्स की तारीफ की

Sun, 02 Aug 2026 09:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Aug 2026 09:58 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें बधाई दी। दोनों नेताओं ने मुक्केबाजों, पैरा एथलीटों और जूडो खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
CWG 2026: PM Modi, President Murmu Congratulate India's Boxing, Para Athletics Medal Winners
मुक्केबाजों के नाम बाएं से- सचिन, जैस्मिन, साक्षी, प्रिया, अंकुश, प्रीति - फोटो : IANS

विस्तार

ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। दोनों नेताओं ने मुक्केबाजी, पैरा एथलेटिक्स और जूडो में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। भारत ने अब तक 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य समेत कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बताया प्रेरणादायक
 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट कर पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश की बढ़ती खेल क्षमता का प्रतीक है और इससे लाखों युवा प्रेरित होंगे।
  • पुरुष एफ57 शॉटपुट में स्वर्ण जीतने वाले सोमन राणा के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा, 'सोमन राणा ने इतिहास रच दिया। पुरुष एफ57 शॉटपुट स्पर्धा में भारत का पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई। उनका फोकस और अटूट संकल्प पूरे मुकाबले में साफ दिखाई दिया। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।'
  • रजत पदक जीतने वाले शुभम जुयाल के लिए उन्होंने कहा, 'शुभम जुयाल ने पुरुष एफ57 शॉटपुट में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी दमदार तकनीक और खेल के प्रति समर्पण सराहनीय है। यह उपलब्धि उन्हें आगे और बड़ी सफलताओं तक ले जाए।'

मुक्केबाजों की जमकर सराहना
 
  • प्रधानमंत्री ने मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने वाली साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल की भी जमकर तारीफ की।
  • साक्षी के लिए उन्होंने कहा, 'महिला 51 किग्रा वर्ग में शानदार स्वर्ण जीतने पर साक्षी को बधाई। उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छुएं।'
  • प्रिया घंघास के लिए उन्होंने लिखा, 'प्रिया घंघास ने महिला 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीतकर शानदार कौशल और मजबूत मानसिकता का परिचय दिया। उन्हें हार्दिक बधाई।'
  • अरुंधति चौधरी के लिए प्रधानमंत्री ने कहा, 'महिला 70 किग्रा वर्ग में अरुंधति चौधरी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने तकनीकी रूप से बेहतरीन प्रदर्शन और आत्मविश्वास के दम पर स्वर्ण पदक जीता।'
  • सचिन सिवाच के लिए उन्होंने लिखा, 'ग्लास्गो में सचिन सिवाच ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के मुक्केबाजों को प्रेरित करेगी।'
  • इसके अलावा रजत पदक विजेता जादूमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल को भी प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए उनके संघर्ष और समर्पण की सराहना की।








 

मुक्केबाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में मुक्केबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें सात स्वर्ण और तीन रजत शामिल हैं। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे सफल मुक्केबाजी अभियान है। वहीं पैरा एथलेटिक्स में भी भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।

सोमन राणा ने पुरुष एफ57 शॉटपुट में स्वर्ण जीतकर नया इतिहास रचा, जबकि शुभम जुयाल ने रजत पदक जीतकर भारत को इस स्पर्धा में पहली बार एक साथ स्वर्ण और रजत दिलाया। जूडो में भी अस्मिता डे और हर्ष सिंह के स्वर्ण तथा उन्नति शर्मा के कांस्य सहित भारत ने रिकॉर्ड चार पदक अपने नाम किए। भारत अब अंतिम दिन जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में पदकों की उम्मीद के साथ 40 से अधिक पदकों के लक्ष्य पर नजर लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed